एक्सप्लोरर

IND vs WI: टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, मार्टिन गप्टिल को पछाड़ा

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया है.

Rohit Sharma: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच जारी है. इस बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक बेहद खास रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptil) को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में विराट कोहली (Virat Kohli) तीसरे नंबर पर हैं.

टी20 में रोहित के नाम सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब तक 129 टी20 मैचों में 3443 रन बना चुके हैं. इस दौरान भारतीय कप्तान का औसत 32.48 जबकि बेस्ट स्कोर 118 रन रहा है. वहीं, इस फेहरिस्त में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptil) दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अब तक 116 टी20 मैचों में 32.37 के औसत 3399 रन बनाए हैं, जबकि सर्वाधिक स्कोर 105 रन रहा है.

विराट कोहली तीसरे नंबर पर

भारतीय दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली अब तक 99 टी20 मैचों में 3308 रन बना चुके हैं. इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान का औसत 50.12 और बेस्ट स्कोर 94 रन रहा है. वहीं, अगर आज के मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 44 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में जड़ी फिफ्टी

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 44 गेंदों में 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले.

ये भी पढ़ें-

IND vs WI T20I Score Live: भारत का छठा विकेट गिरा, जडेजा 16 रन बनाकर आउट, अब कार्तिक पर रहेंगी नजरें

CWG 2022: जानिए कौन हैं रेणुका सिंह, जिसने ऑस्ट्रेलिया को दिन में दिखाए तारे; अकेले टॉप ऑर्डर को किया धराशायी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget