एक्सप्लोरर

Harshal Patel और भुवनेश्वर कुमार के बचाव में उतरे रोहित शर्मा, कहा- इन पर यकीन बनाए रखना जरूरी

IND Vs AUS: रोहित शर्मा ने हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार का बचाव किया है. रोहित का मानना है कि ये दोनों खिलाड़ी जल्द ही फॉर्म में वापसी करेंगे.

India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 1-2 से जीत दर्ज की. लेकिन एशिया कप के बाद इस सीरीज में भी भारत के तेज गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. इस सीरीज के बाद सबसे ज्यादा सवाल हर्षल पटेल (Harshal Patel) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को लेकर उठे हैं. टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हालांकि दोनों गेंदबाजों का बचाव किया है. रोहित को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप से पहले ये दोनों खिलाड़ी फॉर्म में वापसीकरने में कामयाब होंगे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भुवनेश्वर और हर्षल हालांकि काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 12 से अधिक की इकॉनिमी रेट से रन दिए. रोहित ने कहा, ''भुवी को समय देने की जरूरत है क्योंकि टीम में उसके जैसा खिलाड़ी होने से हमें पता होता है कि वह क्या कर सकता है. उसका खराब फॉर्म ज्यादा दिन नहीं रहेगा.''

डेथ ओवर्स की परेशानी को लेकर भी रोहित शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, ''हम कुछ योजनाओं पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि डेथ ओवरों में उसे गेंदबाजी के अधिक विकल्प दे सकेंगे. इससे वह पहले की तरह ही प्रदर्शन कर पायेगा.''

एशिया कप में भी हुई परेशानी

लंबी चोट के बाद लौटे हर्षल ने तीन मैचों में आठ ओवरों में 99 रन दे डाले. लेकिन रोहित ने कहा कि एक श्रृंखला के आधार पर उसका आकलन नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ''हर्षल हमारे लिये महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. चोट के बाद लौटना आसान नहीं होता. वह करीब दो महीने से नहीं खेला है और वापसी आसान नहीं होता. उसका आकलन इस श्रृंखला के तीन मैचों के आधार पर नहीं होना चाहिए क्योंकि हमें पता है कि वह क्या कर सकता है.''

बता दें कि एशिया कप में भी टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजी परेशानी का सबब बनी हुई थी. वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया तेज गेंदबाजी की परेशानी को जरूर दूर करना चाहेगी.

Watch: 9 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतते ही रोहित की पीठ थपथपाने लगे विराट, ऐसे मना जीत का जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget