एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा ने जडेजा-मांजरेकर विवाद को बताया निजी मामला

रवींद्र जड़ेजा और कमेंटेटर व पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर के बीच हुई जुबानी जंग अपनी चुप्पी तोड़ते हुए रोहित शर्मा ने कहा है यह उनका निजी मामला है. एक क्रिकेटर के तौर पर मैं इन चीजों से दूर रहना चाहत हूं.

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रवींद्र जड़ेजा और कमेंटेटर व पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर के बीच हुई जुबानी जंग को उनका व्यक्तिगत मामला बताया है. रोहित ने कहा कि हर कोई अलग-अलग समय पर अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त करता है.

रोहित ने कहा, "एक खिलाड़ी के लिए यह चुनौतीपूर्ण है. इस तरह की भटकाने वाली बातें होंगी, लेकिन हर व्यक्ति की राय अलग है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे उस घटना या स्थिति के बारे में कैसे सोचना चाहते हैं. मेरे लिए, जैसा कि मैंने अभी कहा, मैं चाहता हूं कि मैं इन सब चीजों से दूर रहूं और इंग्लैंड में इस खूबसूरत मौसम का आनंद लूं."

उन्होंने कहा, "मेरा परिवार भी यहीं है, इसलिए मैं यह कोशिश करता हूं कि मैं उन सब बातों की बजाय खुद पर ध्यान दूं क्योंकि जब तक आप खेलते रहेंगे तब तक ऐसी चीजें होती रहेंगी."

रोहित ने कहा, "इसलिए आप इन सब चीजों से दूर रहना चाहते हैं क्योंकि आखिरकार हमारा काम यहां आना, अच्छी क्रिकेट खेलना और विश्व कप जीतना है. हम सब भी यह जानते हैं."

उन्होंने कहा, "लेकिन, किसी के कान में लगातार चिल्लाते रहना सही नहीं है. इसलिए मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के रूप में हमें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए."

आईसीसी विश्व कप-2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले मांजरेकर ने कहा था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद भी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को अगले मैच में जगह देते. उन्होंने कहा था कि 'टुकड़े-टुकड़े में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी' से बेहतर स्पेशलिस्ट खिलाड़ी को खिलाना है. उनके इस बयान को जडेजा को केंद्र में रखकर दिया गया माना गया था. इस पर जडेजा ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मांजरेकर से 'बकवास' नहीं करने की सलाह दी थी.

जडेजा ने मांजरेकर से खिलाड़ियों का सम्मान करने को कहा था.

 

मांजरेकर ने बाद में श्रीलंका के साथ हुए मैच के समय जडेजा को स्मार्ट क्रिकेटर बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget