एक्सप्लोरर

IPL 2023: ऋषभ पंत से लेकर जसप्रीत बुमराह तक, आगामी सीजन में ये बड़े खिलाड़ी नहीं दिखेंगे मैदान पर

Indian Premier League: आगामी सीजन में इस बार कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से पहले ही बाहर हो चुके हैं, जिसमें ऋषभ पंत से लेकर जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है.

Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के सीजन को शुरू होने में अब अधिक समय नहीं बचा है. आगामी सीजन का पहला मुकाबला 31 मार्च को गतविजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा. हालांकि इस बार का सीजन शुरू होने से पहले कुछ स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी की वजह से थोड़ा फीका दिख सकता है, जिसमें ऋषभ पंत से लेकर जसप्रीत बुमराह तक का नाम शामिल है.

आईपीएल 2023 के सीजन में इस बार दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल होने की वजह लंबे समय के लिए क्रिकेट मैदान से दूर हो चुके हैं, जिसमें उनकी जगह पर आगामी सीजन में डेविड वॉर्नर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

मुंबई इंडियंस टीम का प्रमुख हिस्सा रहने वाले जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का जलवा भी आगामी आईपीएल सीजन में देखने को नहीं मिलेगा. बुमराह पिछले साल से बैक इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं और इसी कारण अब वह इसकी सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड गए हुए हैं, जिसके बाद बुमराह कब तक मैदान पर फिट होकर वापसी करेंगे इसको लेकर अभी कुछ भी तय नहीं है.

काइल जेमिसन, झाय रिचर्डसन और प्रसिद्ध कृष्णा भी नहीं दिखेंगे खेलते हुए

आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा कीवी तेज गेंदबाज काइल जेमिसन भी स्ट्रेस फ्रेक्चर की समस्या सामने आने के बाद इस सीजन में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्ड्स जो मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे उन्हें हैमस्ट्रिंग में समस्या होने की वजह से सर्जरी करानी पड़ी और इस कारण वह इस आईपीएल सीजन में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे.

इसके अलावा पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा भी अपनी बैक सर्जरी की वजह से इस सीजन में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर भी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वह आईपीएल 2023 सीजन के पहले हाफ में अपनी पीठ की समस्या की वजह से बाहर रह सकते हैं.

 

यह भी पढ़े...

Exclusive: IPL 2023 में कौन लेगा ऋषभ पंत की जगह, क्या सरफराज खान करेंगे विकेटकीपिंग? abp से बातचीत में कैफ ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget