एक्सप्लोरर

Rishabh Pant: एमएस धोनी नहीं रहे सबसे सफल विकेटकीपर, ऋषभ पंत ने तोड़ डाला शतकों का रिकॉर्ड; लिखा नया इतिहास

Rishabh Pant Century: ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शतक लगा दिया है. उन्होंने एमएस धोनी का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

Most Test Centuries by Indian Wicketkeeper: ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शतक लगा दिया है. वो इस मैच में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बाद सेंचुरी लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. शतक लगाते ही पंत ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है क्योंकि वो अब टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. यह पंत की 7वीं टेस्ट सेंचुरी है.

एमएस धोनी ने अपने 90 टेस्ट मैचों के करियर में कुल 6 शतक लगाए थे, जबकि ऋषभ पंत ने अपने 44वें टेस्ट में ही सातवां शतक लगा दिया है. पंत ने शोएब बशीर की गेंद पर जोरदार छक्का लगाते हुए अपनी सेंचुरी पूरी की और बैकफ्लिप लगाते हुए अपने शतक का सेलिब्रेशन किया. इसी के साथ पंत इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं. अब उनसे आगे सिर्फ कुमार संगाकारा, एबी डिविलियर्स, मैट प्रायर और बीजे वॉटलिंग उनसे आगे हैं.

यह इंग्लैंड की सरजमीं पर ऋषभ पंत की कुल तीसरी सेंचुरी है. पंत इंग्लैंड में जाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज भी बने हैं. बता दें कि भारत-इंग्लैंड टेस्ट के पहले दिन पंत ने अपने निराले अंदाज में पारी की शुरुआत की थी. उन्होंने पारी की दूसरी गेंद पर ही बेन स्टोक्स को आगे बढ़कर चौका लगाया था. हालांकि उन्होंने शोएब बशीर के खिलाफ सावधानी बरतते हुए सधे हुए अंदाज में बैटिंग की. इसी पारी में पंत ने टेस्ट मैचों में 3,000 रन भी पूरे कर लिए हैं. वो अब तक अपने टेस्ट करियर में 7 शतक और 15 अर्धशतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली से आगे निकले 'कैप्टन गिल', एक पारी ने बना दिया हीरो; मगर रोहित शर्मा अब भी कोसों आगे

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget