एक्सप्लोरर

बिना सोचे समझे भारत के खिलाफ सीरीज़ के लिए किया गया है टीम का चयन: शेन वॉर्न

दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए चुनी गयी टीम की अलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह चयन आगामी विश्व कप को ध्यान में रखकर नहीं किया गया है.

दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए चुनी गयी टीम की अलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह चयन आगामी विश्व कप को ध्यान में रखकर नहीं किया गया है.

वार्न ने इसे हास्यास्पद और बिना सोचे समझे किया गया चयन करार दिया.

आस्ट्रेलिया ने आज 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कि जिसमें तेज गेंदबाज पीटर सिडल, उस्मान ख्वाजा और नाथन लियोन की वापसी हुई है.

वार्न ने ट्वीट किया, ‘‘अभी आस्ट्रेलिया एकदिवसीय टीम की घोषणा हुई और कुछ खिलाड़ियों का टीम में नाम नहीं दिखना और कुछ अन्य को टीम में शामिल करना काफी चौकाने वाला है. इसका कोई मतलब नहीं बनता है. आस्ट्रेलिया क्रिकेट के हर प्रारूप में ऐसा हास्यास्पद चयन रूकना चाहिए.’’

वार्न ने इसके बाद ट्विटर पर अपनी एकदिवसीय टीम की घोषणा की जिसमें उन्होंने हरफनमौला डार्सी शार्ट को टीम में शामिल किया है.

शार्ट के अलावा वार्न की टीम में आरोन फिंच, विकेटकीपर एलेक्स कैरी, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर या मिशेल मार्श में से एक, जेम्स पैटिनसन, झेय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, एडम जम्पा शामिल हैं.

उन्होंने फॉक्सस्पोर्ट्स डाट काम डाट एयू से कहा, ‘‘मुझे यह विश्वास नहीं हो रहा कि डार्सी शार्ट को टीम में शामिल नहीं किया गया है. मुझे नहीं पता उसने क्या गलत किया है. वह गेंदबाजी की सकता है और शीर्षक्रम में बल्लेबाजी भी. वह शानदार फार्म में है और शीर्ष में आरोन फिंच का अच्छा जोड़ीदार साबित हो सकता है.’’

वार्न ने कहा कि मई-जून में इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रख कर टीम का चयन किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘वहां ऐसे हालात होंगे की पिचें सपाट होंगी जिस पर शायद स्पिनरों को मदद मिले. इसलिए आपको चतुर गेंदबाजों और कुछ तेज गेंदबाजों की जरूरत होगी. मैदान छोटे होंगे ऐसे बल्लेबाज चाहिए जो बड़े शाट खेल सके और क्रीज पर सामय बिता सकें.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget