एक्सप्लोरर

कोहली ने स्लेजिंग कर रेनशॉ को दिलाई ‘टायलेट ब्रेक’ की याद

 


 


 


कोहली ने स्लेजिंग कर रेनशॉ को दिलाई ‘टायलेट ब्रेक’ की याद

बेंगलुरू: ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने जिस तरह से अभी तक भारत के दौरे पर बल्लेबाजी की है, वह अपनी उम्र से अधिक परिपक्व लग रहे हैं और आज वह विराट कोहली द्वारा की गयी लगातार स्लेजिंग से निपटने में भी पूरी तरह सफल रहे.


 


दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कोहली ने लगातार स्लेजिंग की क्योंकि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को समेटने के प्रयास के लिये मैदान पर काफी जूझ रही थी, जिसने स्टंप तक 48 रन की बढ़त हासिल कर ली.


 


कोहली और स्टीव स्मिथ के बीच हुई लगातार बातचीत के बाद भारतीय कप्तान ने रेनशॉ को पुणे टेस्ट में उनके द्वारा लिये गये ‘टायलेट ब्रेक’ की याद दिलाकर विचलित करने की कोशिश की. इस सलामी बल्लेबाज ने दबाव का अच्छी तरह सामना किया और 196 गेंद में 60 रन बनाये.


 


क्रीज पर हुई घटना के बारे में पूछने पर रेनशॉ ने कहा, ‘‘मैं इसका लुत्फ उठाने की कोशिश कर रहा था और वह (कोहली) जो कह रहा था उस पर हंस रहा था क्योंकि इसमें कुछ चीजें काफी मजाकिया थीं. वह मुझे बार बार टायलेट भागने की याद दिला रहा था जो पुणे में हुआ था. इसलिये यह काफी मजाकिया था. ’’ 


 


दोनों टीमों के कप्तानों के बीच शाब्दिक जंग के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘कुछ बातें हुई थीं लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा इसलिये हुआ क्योंकि दोनों (स्मिथ और कोहली) एक दूसरे को उत्तेजित करने की कोशिश कर रहे थे. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब वह (कोहली) यह सब कर रहा था तो यह काफी तेज था (क्योंकि वह मैच में दर्शकों को शामिल कर रहा था) लेकिन मैं शायद इसका आदी नहीं हूं. ’’ 


 


रेनशॉ ने कहा, ‘‘मैं पिच पर ज्यादा कुछ कहने की कोशिश नहीं करता. मैं सिर्फ मुस्कुराता हूं क्योंकि बीते अनुभवों के अनुसार मुस्कुराना बोलने के बजाय गेंदबाजों को थोड़ा ज्यादा विचलित कर देता है. वे काफी हताश होते दिखते हैं. मैं इसका लुत्फ उठा रहा हूं. ’’




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PCB ने फातिमा सना को कप्तानी से हटाया, इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' लीग के लिए अब होंगी रवाना
PCB ने फातिमा सना को कप्तानी से हटाया, इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' लीग के लिए अब होंगी रवाना
Sourav Ganguly Birthday: 65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें
65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
Ind Vs Eng: भारत को रोकने के लिए क्या था इंग्लैंड का मास्टर प्लान, खुद कप्तान ने मैच के बाद खोला पूरा राज
Ind Vs Eng: भारत को रोकने के लिए क्या था इंग्लैंड का मास्टर प्लान, खुद कप्तान ने मैच के बाद खोला पूरा राज

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget