एक्सप्लोरर

RCBvsGL: गेल के तूफान और चहल की चाल में फंस गुजरात की 21 रनों से हार


RCBvsGL: गेल के तूफान और चहल की चाल में फंस गुजरात की 21 रनों से हार

नई दिल्ली/राजकोट: क्रिस गेल और युजवेंद्र चहल के बेहतरीन खेल की मदद से लगातार तीन हार के बाद एक बार फिर आरसीबी के चेहरे पर मुस्कुराहट लौट आई. राजकोट के मैदान पर गुजरात लायंस और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले को विराट की सेना ने 21 रनों से अपने नाम कर लिया. 


क्रिस गेल की आतिशी पारी के बाद युजवेंन्द्र चहल ने लाजवाब गेंदबाज़ी करते हुए गुजरात लायंस के इस लक्ष्य को हासिल करने के सपने को चकनाचूर कर दिया. 213 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात लायंस की टीम को ब्रैंडन मैक्कलम की आतिशी 72 रनों की पारी भी जीत नहीं दिला सकी. 


213 रनों के जवाब में गुजरात की शुरूआत बेहद खराब रही और उसने पारी के दूसरे ओवर में ही 1 रन के स्कोर पर ड्वेन स्मिथ का विकेट गंवा दिया. स्मिथ के बाद कप्तान रैना ने कुछ हाथ दिखाए लेकिन 23 रन के स्कोर पर वो भी वापस पवेलियन लौट गए. लेकिन रैना के विकेट के बाद मैक्कलम ने अपने हाथ खोले और टीम के स्कोर को तेज़ से 100 रनों के पार पहुंचाकर जीत की उम्मीद बंधाई लेकिन दूसरे छोर पर एरॉन फिंच(19 रन) और दिनेश कार्तिक(1 रन) के विकेट गिर गए जिसके बाद अंत में मैक्कलम ने भी हार माल ली और वो तेज़ी से रन बनाने के कोशिश में चहल का तीसरा शिकार बने. 


मैक्कलम के आउट होने के बाद जीत की उम्मीद ना के बराबर दिख रही थी तभी इशान किशन ने तेज़ी से 39 रन बनाए लेकिन वो टीम की जीत के लिए नाकाफी रहे और आरसीबी की टीम को 21 रनों से जीत मिली. 


बैंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट दिए. जबकि पवन नेगी ने बेहद इकॉनोमिकल स्पेल डालते हुए 21 रन देकर 1 विकेट चटकाया. ऐडम मिल्न और श्रीनाथ अरविंद को भी 1-1 विकेट मिला.


इससे पहले क्रिस गेल की वर्ल्ड रिकॉर्ड आतिशी पारी और कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक की मदद से आरसीबी ने गुजरात के सामने 214 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. गुजरात लायंस और आरसीबी के मुकाबले में गुजरात का टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला उस वक्त गलत साबित हो गया जब उन्हें क्रिस गेल के कहर का सामना करना पड़ा. आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात के गेंदबाज़ी क्रम को पूरी तरह से धवस्त करते हुए 213 रन बना डाले. 


गुजरात टीम के खिलाफ गेल और विराट आरसीबी के लिए पारी की शुरूआत करने उतरे. दोनों बल्लेबाज़ों ने शुरूआती ओवरों से ही अपना आतिशी अंदाज़ दिखाते हुए टीम को 12.4 ओवरों में 122 रनों की ओपनिंग साझेदारी दे डाली. इसके बाद क्रिस गेल 38 गेंदों पर 77 रन बनाकर बासिल थम्पी का पहला शिकार बने. गेल ने अपनी पारी में 7 छक्के और 5 चौके लगाए. इसके साथ ही क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में 10 हज़ार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज़ भी बने. वहीं विराट कोहली ने 64 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके बाद विराट, धवल कुलकर्णी का शिकार बने. 


इन दोनों के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड और केदार जाधव ने टीम के स्कोर को गिरने नहीं दिया और 20वें ओवर तक 4.1 ओवर में नाबाद 54 रनों की साझेदारी कर टीम को 213 रनों का बड़ा स्कोर दे दिया. ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाए. वहीं केदार जाधव ने 16 गेंदों पर आतिशी 38 रन बनाए. जाधव ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए.  


गुजरात के लिए कोई भी गेंदबाज़ इस विस्फोटक बल्लेबाज़ी क्रम पर काबू नहीं पा सका. 


इससे पहले टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान सुरेश रैना ने बैंगलोर की टीम को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget