एक्सप्लोरर

IPL 2023 के शुरू होने से पहले टीमों को है इन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का इंतजार, देखें पूरी लिस्ट

RCB ने माइकल ब्रेसवेल को रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस और सीएसके समेत बाकी टीमें जल्द अपने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के नामों का एलान कर सकती हैं.

IPL 2023 Replacement: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से हो रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स समेत तकरीबन सारी टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान हैं. आईपीएल ऑक्शन में आरसीबी ने इंग्लैंड के विल जैक्स को 3.2 करोड़ रूपए में खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. बहरहाल, आरसीबी ने विल जैक्स की जगह न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल को रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है.

चोटिल खिलाड़ियों की है लंबी फेहरिस्त

रॉयल चैंलेजर्स की तरह ही मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का भी यही हाल है. इन टीमों के भी कई दिग्गज खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं. हालांकि, इन टीमों ने अपने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के नामों का एलान नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये टीमें भी जल्द चोटिल खिलाड़ियों की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के नामों का एलान कर सकती है.

मुंबई इंडियंस के लिए दोहरा झटका

मुंबई इंडियंस के लिए भी बुरी खबर है. दरअसल, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाद ऑस्ट्रेलियाई पेसर झाय रिचर्डसन पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. झाय रिचर्डसन को आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रूपए में खरीदा था. हालांकि, अब तक मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह और झाय रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट के नामों का एलान नहीं किया है.

दिल्ली कैपिटल्स को चाहिए ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट

दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी मुश्किलें कम नहीं हैं. दरअसल, इस टीम के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत के अलावा एर्निक नॉर्खिया और सरफराज खान चोटिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स जल्द रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ सकती है.

सीएसके के बेन स्टोक्स और काइली जेमिसन हैं चोटिल

आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को रिकार्ड 16.25 करोड़ रूपए में अपने नाम किया था, लेकिन अब जो खबर आ रही है वो सीएसके फैंस और मैनेजमेंट के लिए अच्छी खबर नहीं है. दरअसल, बेन स्टोक्स के अलावा काइली जेमिसन चोटिल हैं. फिलहाल, चेन्नई सुपर किंग्स रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के नाम पर विचार कर रही है.

जॉनी बेयरस्टो की जगह किसे टीम का हिस्सा बनाएगी पंजाब किंग्स?

इंग्लैंड के ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं. आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो को 6.75 करोड़ रूपए में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन अब यह खिलाड़ी चोटिल है. जॉनी बेयरस्टो चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. पंजाब किग्स जल्द जॉनी बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट के नाम का एलान कर सकती है.

प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2023 बाहर...

राजस्थान रॉयल्स की टीम को भी अपने खिलाड़ियों की चोट से दो-चार होना पड़ रहा है. दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हैं. वह पूरे सीजन नहीं खेल पाएंगे. फिलहाल, राजस्थान रॉयल्स को प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का इंतजार है.

शाहरूख खान की टीम को चाहिए श्रेयस अय्यर का रिप्लेसमेंट

आईपीएल 2023 से पहले 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को भी बड़ा झटका लगा. दरअसल, शाहरूख खान की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण पूरे सीजन नहीं खेल पाएंगे. ऐसा माना जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स श्रेयस अय्यर का रिप्लेसमेंट ढूंढ़ रही है. साथ ही शाहरूख खान की टीम जल्द श्रेयस अय्यर के रिप्लेसमेंट के नाम का एलान कर सकती है.

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS: फिर खाता नहीं खोल पाए सूर्यकुमार यादव, पिछली 10 में से सात पारियों में दहाई तक नहीं पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget