एक्सप्लोरर

राशिद खान गेंद के अलावा बल्ले से भी दिखाएंगे कमाल, नंबर चार पर करेंगे बल्लेबाजी

राशिद खान ने पिछले दो साल में अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है. अब राशिद खान का इरादा गेंद के अलावा बल्ले से भी कमाल दिखाने का है.

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने अपने गेंदबाजी के दम पर लिमिटिड ओवर्स फॉर्मेट में विश्व के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में जगह बनाई है. लेकिन अब गेंद के अलावा राशिद खान ने बल्ले से भी कमाल दिखाने की तैयारी कर ली. अफगानिस्तान की टी20टीम की कमान संभालने के बाद राशिद खान नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ सकते हैं. 

राशिद खान अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम कर रहे हैं. राशिद खान हालांकि पहले भी निचले क्रम में खेलते हुए कई बार बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. लेकिन अब वह बतौर ऑलराउंडर ही अफगानिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं. इसके अलावा बतौर ऑलराउंडर उनका इरादा दुनियाभर की फ्रेंचाइजी बेस्ड लीग में भी अपने आप को और मजबूती देने का है.

राशिद खान दुनिया की सबसे पॉपुलर टी20 लीग आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं. राशिद खान ने पिछले दो साल में अपनी बल्लेबाजी पर बहुत ज्यादा काम करने का दावा किया है. राशिद खान ने कहा, ''मैं पिछले दो साल से अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रहा हूं. मेरा इरादा टीम के लिए 20 से 25 रन बना पाने का रहता है. लेकिन अब मेरी कोशिश भविष्य में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने की है.''

टेस्ट क्रिकेट का मजा उठा पा रहे हैं राशिद खान

लिमिटिड ओवर्स के बाद राशिद ने हालांकि टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. हाल ही में जिम्बॉब्वे के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में राशिद खान ने 98 ओवर गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट हासिल किए. स्टार खिलाड़ी ने कहा, ''मुझे टेस्ट क्रिकेट में भी मजा आ रहा है. अब तक मैंने पांच टेस्ट खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट की वजह से आपको अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका मिलता है.''

हाल ही में राशिद खान ने पाकिस्तान सुपर लीग में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया था. राशिद खान ने पांच गेंद में 15 रन बनाकर दिखा दिया था कि वह बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं. इतना ही नहीं एक मैच में वह चार ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट लेने में भी कामयाब हुए थे.

लियोनल मेसी का सपना 16 साल बाद पूरा हुआ, 151 मैचों के इंतजार के बाद खत्म हुआ इंटरनेशनल ट्रॉफी का सूखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget