एक्सप्लोरर

AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया ने रद्द की अफगानिस्तान सीरीज तो नाराज हो गए राशिद खान, दे डाली बिग बैश लीग छोड़ने की धमकी

Cricket Australia: ऑस्ट्रेलिया ने मार्च में होने वाली अफगानिस्तान वनडे सीरीज को रद्द कर दिया है. इसके जवाब में राशिद खान ने बिग बैश लीग छोड़ने की धमकी दी है.

Rashid Khan: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) द्वारा मार्च में अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज रद्द करने पर राशिद खान (Rashid Khan) नाराज हो गए हैं. अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी ने इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग (BBL) छोड़ने की धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर अफगानिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने में ऑस्ट्रेलिया को असहज महसूस होता है तो मैं BBL में अपनी उपस्थिति से उन्हें असहज नहीं करना चाहूंगा. 

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मार्च में खेली जाने वाली वनडे सीरीज रद्द करने का एलान किया था. यह सीरीज यूएई में आयोजित होनी थी. सीरीज रद्द करने के पीछे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तालिबान के उस एलान को जिम्मेदार ठहराया था, जिसमें तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा और रोजगार पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा था, 'हमने मार्च में होने वाली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हटने का फैसला किया है. हम इस खेल को अफगानिस्तान समेत दुनियाभर में सपोर्ट करते है और बढ़ाना चाहता है. हम इस उम्मीद में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जुड़े रहेंगे कि वहां महिलाओं और लड़कियों की स्थिति में आगे सुधार हो.'

राशिद खान ने ऐसे किया पलटवार
राशिद खान ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले के जवाब में सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा, 'अफगानिस्तान के एकमात्र उम्मीद क्रिकेट ही है. कृपया राजनीति को इससे दूर रखें' इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मैं यह सुनकर बहुत दुखी हूं कि ऑस्ट्रेलिया ने हमारे साथ मार्च में होने वाली वनडे सीरीज रद्द कर दी. मुझे अपने देश के लिए खेलने पर हमेशा गर्व रहा है और हमने क्रिकेट जगत में पिछले कुछ समय में अच्छी तरक्की की है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला हमें अपने सफर में पीछे धकेलने वाला है.'

राशिद खान ने लिखा है, 'अगर अफगानिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने में ऑस्ट्रेलिया को असहज महसूस होता है तो मैं BBL में अपनी उपस्थिति से उन्हें असहज नहीं करना चाहूंगा. इसलिए मैं अब इस टूर्नामेंट में अपने भविष्य को लेकर गंभीरता के साथ विचार करूंगा.'

यह भी पढ़ें...

AUS vs AFG: अफगानिस्तान क्रिकेट को नुकसान दे गया तालिबान का यह फैसला, ऑस्ट्रेलिया ने रद्द की मार्च में होने वाली सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget