एक्सप्लोरर

Ranji Trophy: पुजारा-जैक्सन की मदद से रिकॉर्ड लक्ष्य को चेज़ करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा सौराष्ट्र

लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र की टीम ने 372 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट बाकी रहते हासिल कर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में धमाका करने के बाद चेतेश्वर पुजारा का बल्ला शांत ही नहीं हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद वो अपने सेवाएं देने सौराष्ट्र पहुंच गए और यहां उन्होंने अपनी टीम के लिए ऐसा प्रदर्शन कर दिया कि रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने इतिहास रच दिया.

जी हां, लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र की टीम ने 372 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट बाकी रहते हासिल कर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

उत्तर प्रदेश की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में विशाल 385 रन बनाए. उनके लिए रिंकू सिंह ने शानदार 150 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम पहली पारी में 208 रनों पर समिट गई.

उत्तर प्रदेश को 178 रनों की विशाल बढ़त मिली. लेकिन दोबारा खेलने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम दूसरी पारी में पहले जैसा कमाल नहीं कर सकी और 194 रनों पर ढेर हो गई. लेकिन अब भी सौराष्ट्र के लिए इस मैच में जीतना आसान नहीं था क्योंकि उसके सामने 372 रनों की सबसे अधिक लक्ष्य था.

लेकिन सौराष्ट्र की टीम ने उसके बाद आज ऐसा कारनामा कर दिया जो रणजी ट्रॉफी के इतिहास में कभी नहीं हुआ. सौराष्ट्र ने 372 रनों के सबसे अधिक लक्ष्य को हासिल कर लिया और इतिहास रच दिया. चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 67 रन और शेल्डन जैक्सन के नाबाद 73 रनों की मदद से सौराष्ट्र ने इस लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज कर ली.

इससे पहले रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक रन चेज़ करने का रिकॉर्ड असम के नाम था. जिन्होंने साल 2009 में सर्विसेज़ के खिलाफ 371 रनों का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था. लेकिन अब सौराष्ट्र की जीत के साथ ये इतिहास बदल चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget