एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2022-23: केदार जाधव ने रणजी मैच में की वनडे जैसी बैटिंग, असम के खिलाफ 283 गेंद में जड़े 283 रन

Kedar Jadhav: रणजी ट्रॉफी मैच में महाराष्ट्र के बैटर केदार जाधव ने असम के खिलाफ 283 रन की शानदार पारी खेली. जाधव काफी समय से टीम इंडिया से बाहर हैं.

Kedar Jadhav Double Century: महाराष्ट्र और असम के बीच पुणे में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में केदार जाधव ने बल्लेबाजी में कमाल कर दिया. महाराष्ट्र की पहली पारी में वनडे के अंदाज में बैटिंग करते हुए उन्होंने 283 रन की पारी खेली. उन्होंने यह 282 रन 283 गेंद पर ही बनाए. हालांकि वह अपना तिहरा शतक पूरा नहीं कर सके लेकिन अपनी दमदार पारी के चलते उन्होंने टीम को मजबूत स्थित में पहुंचा दिया. तीसरे दिन महाराष्ट्र ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 594 रन बनाकर घोषित की. वहीं असम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 4 रन बना लिए थे. इससे पहले असम ने अपनी पहली इनिग्स में 274 रन बनाए थे. असम अभी महाराष्ट्र की पहली पारी के आधार 316 रन पीछे है.

जाधव का जलवा

असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में केदार जाधव की बैटिंग आकर्षण का केंद्र रही. इस दौरान उन्होंने एकदिवसीय अंदाज में बैटिंग करते हुए 283 गेंद पर 283 रन ठोके. उन्होंने अपनी पारी में 21 चौके और 12 छक्के उड़ाए. उनकी इस धमाकेदार इनिंग्स के चलते महाराष्ट्र मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. केदार के बल्ले से लंबे समय बाद इतनी बड़ी पारी निकली है. उनके अलावा महाराष्ट्र की पहली पारी में सिद्धेश वीर ने 106 रन बनाए. स्मरण रहे केदार काफी समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. 

IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे 

जाहिर है सीएसके द्वारा रिलीज करने बाद केदार जाधव को आईपीएल ऑक्शन किसी फ्रेंचाइजी ने घास नहीं डाली है. वह बीते दो सीजन से आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे. बीते साल 23 दिसंबर को हुए 2023 आईपीएल ऑक्शन में उन्हें भी कोई खरीदार नहीं मिला. इससे पहले वह सीएसके की टीम का हिस्सा थे. वहीं फरवरी 2020 के बाद से उन्हें भारतीय टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था. लेकिन असम के खिलाफ 283 रन की धुआंधार पारी खेलकर केदार जाधव सुर्खियों में आ गए हैं. 

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि 6 टूर्नामेंट्स में होगी टक्कर, जानें कैसे संभव होंगे 10 से ज्यादा मुकाबले

AUS vs SA 3rd Test: उस्मान ख्वाजा ने कोरोना पॉजिटिव मैट रेंशॉ के साथ की बल्लेबाजी! डबल सेंचुरी से महज 5 रन दूर

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget