एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2022-23: बिहार ने मणिपुर पर दर्ज की बड़ी जीत, प्लेट ग्रुप के फाइनल में 220 रनों से हराया

Ranji Trophy 2022-23: प्लेट ग्रुप का फाइनल मैच बिहार और मणिपुर के बीच खेला गया. इस मैच में बिहार ने 220 रनों से जीत दर्ज की. इसमें बिहार के बल्लेबाज़ साकीबुल गनी को 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला.

Ranji Trophy 2022-23: रणजी ट्रॉफी में प्लेट ग्रुप का फाइनल मैच बिहार (Bihar) और मणिपुर (Manipur) के बीच खेला गया. इस मैच में बिहार ने मणिपुर को 220 रनों से करारी शिकस्त दी. यह मैच पटना के मोमिन उल हक स्टेडियम में खेला गया था. बिहार की इस जीत में बल्लेबाज़ साकीबुल गनी ने बड़ा किरदार अदा किया. उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक लगाकर अपनी टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने 29 चौके और 2 छक्कों की मदद से 205 रनों की शानदार पारी खेली. 

बिहार ने पहली पारी से कायम रखा दबदबा

इस मैच में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. पहली पारी में उन्होंने 546 रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में अपनी पहली पारी के लिए बल्लेबाज़ी करने उतरी मणिपुर की टीम ने 337 रन बनाए. इसके बाद अपनी दूसरी पारी के लिए मैदान पर उतरी बिहार की टीम ने कुल 335 रन बोर्ड पर लगाए. इस पारी में बल्लेबाज़ सचिन कुमार के बल्ले से शतकीय पारी निकली. उन्होंने 18 चौकों की मदद से 132 रन बनाए. बिहार ने मणिपुर को जीत के लिए 545 रनों का लक्ष्य दिया. 

रनों की पीछा करने उतरी मणिपुर की टीम ने चौथे दिन टी ब्रेक तक 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए. इसके बाद दिन खत्म होने तक मणिपुर ने 4 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए थे. अब टीम को जीत के लिए 350 रनों की दरकार थी. इसके बाद पांचवें दिन बिहार ने मणिपुर को 324 रनों पर आलआउट करके 220 रनों से अपने नाम कर लिया. 

शानदार रही बिहार की गेंदबाज़ी

इस मैच में बिहार की ओर से शानदार गेंदबाज़ी देखने को मिली. बिहार ने मणिपुर को पहली पारी में 337 रनों पर समेटा. इसमें गेंदबाज़ नवाज़ खान ने 5 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा आशुतोष अमन, सचिन कुमार, हर्ष सिंह और प्रताप सिंह को 1-1 सफलता मिली. 

इसके बाद दूसरी पारी में बिहार ने मणिपुर को 324 रनों पर आलआउट कर दिया. इसमें एक बार फिर गेंदबाज़ नवाज़ खान ने 5 विकेट अपने खाते में डाले. इसके अलावा कप्तान आशुतोष अमन ने 3 और सचिन कुमार ने 2 विकेट अपने नाम किए.  

 

ये भी पढे़ं...

Rishabh Pant की गैरमौजूदगी का टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में होगा बड़ा नुकसान, चैपल ने बताया कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget