एक्सप्लोरर

AUS vs PAK Test: 'इरादा और तकनीक दोनों गायब थे', पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद भड़के पूर्व PCB चीफ

AUS vs PAK: पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया. पाकिस्तान ने यहां चौथे दिन ही घुटने टेक दिए. इस हार पर पूर्व पाक क्रिकेटर रमीज राजा का रिएक्शन आया है.

Ramiz Raja On Perth Test: पिछले 27 सालों से ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीत पाने वाली पाकिस्तान के लिए इस बार भी कुछ बदलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया टेस्ट दौरे की शुरुआत हार के साथ हुई. यह टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बुरी तरह हार चुकी है. पर्थ में रविवार (17 दिसंबर) को उसे 360 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस एकतरफा मुकाबले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और बड़े खिलाड़ी रहे रमीज राजा का रिएक्शन आया है.

रमीज राजा ने कहा है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम के पास न तो मैच जीतने का इरादा था और न ही तकनीक थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खेलने के अंदाज की भी तारीफ की है. रमीज ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान के मेन्यू से इरादे और तकनीक दोनों गायब थे. दूसरी पारी में महज 31 ओवर में उड़ जाना, निश्चित तौर पर निराशाजनक है. ऑस्ट्रेलिया एक अलग ही लेवल का क्रिकेट खेल रही है.

चौथे दिन ही टेक दिए घुटने
पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलियाई दौरे के अपने पहले मुकाबले में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. पर्थ टेस्ट में उसने चौथे दिन ही समर्पण कर दिया. इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 487 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 271 पर खत्म हुई.

पहली पारी में 216 रन की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को फॉलोऑन न देते हुए दोबारा बल्लेबाजी की. यहां ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 233 रन पर दूसरी पारी घोषित की. 450 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 31वें ओवर में ही ढेर हो गई. पाक टीम ने महज 89 रन बनाए. सीरीज में पाक टीम अब 0-1 से पिछड़ गई है.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीत सकती है टीम इंडिया, सुनील गावस्कर ने इस आधार पर कही यह बात

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget