एक्सप्लोरर

RR vs MI: राजस्थान ने मुंबई पर दर्ज की तीन विकेट से रोमांचक जीत

आईपीएल 2018 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 167 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे राजस्थान ने 19.4 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाकर हासिल कर लिया.

जयपुर: आईपीएल 2018 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 167 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे राजस्थान ने 19.4 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाकर हासिल कर लिया.

राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने शानदार 52 रनों की पारी खेली. सैमसन ने अपनी पारी में 4 चौके लगाए. सैमसन के अलावा बेन स्टोक्स ने 40 रनों की उपयोगी पारी खेली. स्टोक्स ने 27 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया.

वहीं आखिर में कृष्णप्पा गौतम के 11 गेंदों पर नाबाद 33 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. कृषणप्पा गौतम ने 11 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए.

मुंबई से मिले 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 38 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद सैमसन और स्टोक्स ने तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की.

मैच उस समय रोमांचक हो गया जब जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो विकेट लेकर राजस्थान को फिर से हार की ओर धकेलना शुरू कर दिया. बुमराह ने इस ओवर में मात्र एक रन दिया और दो विकेट झटके.

राजस्थान को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 28 रन की जरुरत थी और गौतम ने 11 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाकर राजस्थान को दो गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दिला दी.

राजस्थान की छह मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि मुंबई को पांच मैचों में चौथी हार का सामना करना है.

मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 28 रन पर दो विकेट, और हार्दिक पांड्या ने 25 रन पर दो विकेट लिए जबकि मिशेल मैक्लेघन, क्रुणाल पांड्या तथा मुस्ताफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले सूर्यकुमार यादव (72) और ईशान किशन (58) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सात विकेट पर 167 रन का स्कोर बनाया लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके.

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन इविन लुईस खाता खोले बिना टीम के एक रन के स्कोर पर धवल कुलकर्णी की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद सूर्यकुमार और किशन ने संभलकर खेलते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए.

सूर्यकुमार ने 47 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए. किशन ने 42 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्का उड़ाया. सूर्यकुमार और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 129 रन की शतकीय साझेदारी की. लीग के 11वें में किसी भी टीम द्वारा बनाई गई यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है.

केरॉन पोलार्ड ने 20 गेंदों पर नाबाद 21 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया. कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बिना रन आउट हो गए. क्रुणाल पांड्या ने सात और हार्दिक पांड्या ने चार रन बनाए.

मुंबई की टीम आखिरी 35 गेंदों पर मात्र 37 रन ही बना सकी और इस दौरान उसने अपने छह विकेट भी गंवाए. मुंबई के इन छह विकेटों में से तीन विकेट आईपीएल में अपना पदार्पण कर रहे जोफरा आर्चर ने हासिल किए. मुंबई की टीम आखिरी पांच ओवर में मात्र 32 रन ही जोड़ पाई.

राजस्थान के लिए आर्चर ने चार ओवर में 22 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके. हालांकि वह हैट्रिक पूरा करने से चूक गए. धवल कुलकर्णी ने 32 रन पर दो विकेट और जयदेव उनादकट ने 31 रन पर एक विकेट हासिल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget