एक्सप्लोरर

VIDEO: रेलवे कर्मचारी ने जान जोखिम में डालकर 6 साल के बच्चे को बचाया, VVS Laxman ने वीडियो शेयर कर की तारीफ

VVS Laxman Viral Video: लक्ष्मण ने 6 साल के बच्चे की जान बचाने वाले रेलवे कर्मचारी की तारीफ की है. रेलवे कर्मचारी ने ट्रेन आने से ठीक पहले बच्चे को उठा लिया था.

VVS Laxman Praised Railway employee Mayur Shelke: दुनिया में ऐसे कई लोग हुए हैं जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे की जिंदगी बचाई है. कहा भी जाता है कि अपने लिए जिए तो क्या जिए? जीवन वो है जो किसी के काम आ सकते. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बच्चा रेलवे स्टेशन पर नीचे ट्रैक पर गिर जाता है. ऐसे में एक रेलवे कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बगैर नीचे रेलवे ट्रैक पर दौड़ते हुए आकर उस मासूम को बचाता है. इस वीडियो को भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएल लक्ष्मण ने शेयर किया है. लक्ष्मण ने इस नेक काम के लिए रेलवे कर्मचारी मयूर शेल्के की जमकर तारीफ की है. 

बच्चे के लिए जान जोखिम में डाली

यह घटना एक रेलवे स्टेशन की है. दरअसल एक नेत्रहीन मां अपने 6 साल के बच्चे के साथ रेलवे स्टेशन पर पहु्ंचती है. वह प्लेटफॉर्म पर बच्चे के साथ आगे बढ़ती है. इस दौरान प्लेटफॉर्म पर चलते हुए बच्चा फिसलकर रेल ट्रैक पर नीच गिर जाता है. उसी ट्रैक पर रेलगाड़ी आ रही होती है. बच्चे के रेल ट्रैक पर नीचे गिरने की आवाज सुनकर असहाय मां जोर-जोर चिल्लाती है. ऐसे में रेलवे कर्मचारी मयूर शेल्के हाथ में झंडी लेकर रेल ट्रैक पर अपनी जान की परवाह किए बगैर दौड़ते हुए आते हैं. वह ट्रेन आने से चंद सेकेंड पहले बच्चे को उठा लेते हैं. उनके इस साहसिक और प्रशंसनीय काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है.

वीवीएल लक्ष्मण ने की तारीफ

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने इस वीडियो को ट्वीट कर मयूर शेल्के की जमकर तारीफ की है. लक्ष्मण ने ट्वीट कर लिखा, 'अपनी जान जोखिम में डालकर नेत्रहीन मां के 6 साल के बच्चे की जान बचाने वाले मयूर शेल्के को कोटि-कोटि नमन. रेलवे ने मयूर शेल्के के लिए नकद पुरस्कार का ऐलान किया. शेल्के ने इसमें से आधी धनराशि बच्चे की शिक्षा के लिए दान कर दी. मयूर के मूल्यों पर गर्व है.'  

यह भी पढ़ें:

WTC Final से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, IPL में एक भी खिलाड़ी हुआ चोटिल तो प्लेइंग-11 चुनने में होगी दिक्कत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget