एक्सप्लोरर

टीम इंडिया में दोबारा हुई राहुल द्रविड़ की एंट्री? अचानक खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे; हैरान कर देगा वीडियो

Rahul Dravid: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं.

Rahul Dravid Meet Indian Team Players: भारतीय टीम ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप राहुल द्रविड़ की कोचिंग में ही जीता था. इससे पहले टीम इंडिया उन्हीं की कोचिंग के अंडर 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी. टीम इंडिया के टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के साथ ही राहुल द्रविड़ का हेड कोच के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन अब सामने आई वीडियो ने सभी को चौंका दिया. 

दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल द्रविड़ अचानक से टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिलने के लिए पहुंच जाते हैं. फिर रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत काफी देर तक राहुल द्रविड़ से बातचीत करते हैं. इस वीडियो को देख फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि क्या एक बार फिर राहुल द्रविड़ की टीम इंडिया में वापसी होगी? तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. फिलहाल द्रविड़ की टीम इंडिया में वापसी को लेकर किसी भी तरह की कोई खबर नहीं है. 

बेंगलुरु में है टीम इंडिया

बता दें कि भारतीय टीम इन दिनों बेंगलुरु में मौजूद है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टेस्ट के लिए चल रहे अभ्यास के दौरान ही द्रविड़ ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद द्रविड़ को अपनी कोचिंग के दिन याद आ गए होंगे. 

ऐसा है भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला 16 से 20 अक्टूबर के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर दोनों टीमें दूसरे टेस्ट के लिए पुणे पहुंचेंगी, जहां 24 से 28 अक्टूबर के बीच मुकाबला खेला जाएगा. फिर सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 01 से 05 नवंबर के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा. 

 

ये भी पढ़ें...

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, यह धाकड़ ऑलराउंडर हुआ बाहर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget