एक्सप्लोरर

IPL 2023: पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से हराया, डकवर्थ लुईस नियम से जीता मैच

KKR vs PBK: पंजाब किंग्स ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से हरा दिया है. इस तरह शिखर धवन क टीम ने जीत के साथ सीजन की शुरूआत की.

KKR vs PBK, IPL 2023: पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 रनों से हराया. कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय टीम 16 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी. बहरहाल, इसके बाद आगे का खेल नहीं हो पाया. जिसके बाद पंजाब किंग्स को 7 रनों से विजयी घोषित किया गया.

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने किया निराश

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ऑलराउंडर आंद्रे रसल ने सबसे ज्यादा 19 गेंदों पर 35 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े. जबकि वेंकटेश अय्यर 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर पवैलियन लौटे. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्के जड़े. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने 17 गेंदों पर 24 रनों का योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया.

ऐसा रहा पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का हाल

वहीं, पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा विकेट झटके. अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया. जबकि इसके अलावा सैम करन, नाथन एलिस, सिकंदर रजा और राहुल चाहर को 1-1 कामयाबी मिली.

कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने था 192 रनों का लक्ष्य

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए भानुका राजपक्षे ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों पर 50 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े. इसके अलावा पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने 29 गेंदों पर 40 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके जड़े. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टिम साउथी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. जबकि उमेश यादव के अलावा सुनील नरेन और वरूण चक्रवर्ती को 1-1 कामयाबी मिली.

ये भी पढ़ें-

IPL 2023: मोहाली में अपनी टीम को सपोर्ट करती नजर आईं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा, देखें फोटो

PBKS vs KKR: वरुण चक्रवर्ती की खतरनाक गेंद पर चकमा खा गए शिखर धवन, वीडियो में देखें कैसे गंवाया विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget