एक्सप्लोरर

PSL 2023 Points Table: पीएसएल के खत्म हुए लीग मैच, जानिए इस सीजन में कैसा रहा किस टीम का प्रदर्शन

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के लीग मैच खत्म हो चुके हैं. इस सीजन में लाहौर कलंदर्स की टीम का दबदबा रहा. आइए आपको बताते हैं कि कौन टीम किस नंबर पर रही.

Pakistan Super League Points Table: पीएसएल 2023 सीजन का आखिरी लीग मैच 12 मार्च को कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में कराची ने लाहौर को 86 रन से शिकस्त दी. कराची किंग्स ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 196 रन बनाए. जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी लाहौर की टीम 18.5 ओवर में 110 पर ढेर हो गई. पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में इमाद वसीम की टीम की यह सिर्फ तीसरी जीत थी. इस सीजन में कराची किंग्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा जिसके चलते टीम प्लेऑफ में भी क्वालिफाई नहीं कर सकी. आइए आपको पाकिस्तान सुपर लीग की ताजा पॉइंट्स टेबल के बारे में बताते हैं. 

लाहौर कलंदर्स शीर्ष पर

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में लाहौर कलंदर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. शाहीन शाह अफरीदी की टीम ने टूर्नामेंट में 10 मैच खेले जिनमें 7 जीते और 3 हारे. 14 अंक के साथ लाहौर कलंदर्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहा. पीएसएल 2023 में लाहौर को कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. 19 फरवरी को खेले गए मुकाबले में काराची किंग्स ने लाहौर कलंदर्स को 67 रन से हराया था. वहीं 7 मार्च को पेशावर जाल्मी ने उसे 35 रन से शिकस्त दी. जबकि 12 मार्च को खेले गए मैच में भी कराची ने लाहौर को 86 रन से हराया. 
 
बाकी टीमों की स्थिति

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 की मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो मुल्तान सुल्तांस की टीम 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. मुल्तान ने 10 मैच खेले जिनमें 6 जीते और 4 हारे. इस्लामाबाद यूनाइटेड के भी 12 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है. इस्लामाबाद ने 10 मैच खेले जिनमें 6 जीते और 4 हारे. पेशावर जाल्मी के 10 पॉइट्ंस हैं. इस टीम ने 5 मैच जीते और 5 हारे. प्लेऑफ की बात की जाए तो पीएसएल 2023 में लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तांस, इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी की टीमें अंतिम चार के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा. कराची किंग्स की टीम 10 मैच में 6 अंक के साथ पांचवें और क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 10 मैच में 6 अंक के साथ छठे यानी अंतिम स्थान पर रही. 

यह भी पढ़ें:

WPL 2023: हरमनप्रीत कौर और नेट सिवर ब्रंट ने दिलाई मुंबई इंडियंस को आसान जीत, ऐसा रहा मैच का हाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget