एक्सप्लोरर

PSL 2023: कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तान को दी एकतरफा 66 रनों से मात, शोएब मलिक ने गेंदबाजी में दिखाया कमाल

KAR vs MUL: कराची ने मुल्तान को 66 रनों से मात देने के साथ अब प्वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. टीम की तरफ से इस मैच तैयब ताहिर और शोएब मलिक ने शानदार प्रदर्शन किया.

Karachi Kings vs Multan Sultans: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 सीजन का 14वां मुकाबला कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान के बीच में कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में कराची किंग्स की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को 66 रनों से अपने नाम किया. कराची के लिए बल्लेबाजी में जहां तैयब ताहिर ने जहां 65 रनों की पारी खेली वहीं गेंदबाजी में शोएब मलिक और तबरेज शम्सी ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए.

मुल्तान सुल्तान की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद कराची की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे मैथ्यू वेड और जेम्स विंसे ने पहले विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की. इसके बाद मैदान पर उतरे तैयब ताहिर ने मैथ्यू वेड के साथ मिलकर पहले 6 ओवरों में टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया और स्कोर को 52 रनों तक पहुंचा दिया.

ताहिर तैयब और मैथ्यू वेड ने यहां से तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला भी शुरू किया, जिसके बाद दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 83 गेंदों में 109 रनों की साझेदारी देखने को मिली. कराची किंग्स की टीम को दूसरा झटका 141 के स्कोर पर तैयब के रूप में लगा जो 46 गेंदों में 65 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे. वहीं 148 के स्कोर पर टीम को तीसरा झटका मैथ्यू वेड के रूप में जो 46 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.

अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे शोएब मलिक और कराची टीम के कप्तान इमाद वसीम ने 10 और 14 रनों की पारी खेली. कराची किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए. वहीं मुल्तान सुल्तान की तरफ से गेंदबाजी में ईशानउल्लाह ने 2 जबकि अनवर अली ने 1 विकेट अपने नाम किया.

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई मुल्तान की पारी 101 के स्कोर पर सिमटी

168 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तान की टीम को शान मसूद और कप्तान मोहम्मद रिजवान की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की. पहला विकेट हासिल करने के साथ ही कराची किंग्स के गेंदबाजों ने अपनी टीम की पकड़ को इस मैच में काफी तेजी के साथ मजबूत किया और 76 के स्कोर तक मुल्तान की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया.

यहां से मुल्तान के लिए मैच में वापस आना काफी मुश्किल हो गया था और टीम 16.3 ओवरों में 101 रन के स्कोर पर सिमट गई. मुल्तान सुल्तान की तरफ से सिर्फ 4 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब हो सके हो सके थे. कराची किंग्स की तरफ से शोएब मलिक और तबरेज शम्सी ने जहां 3-3 विकेट हासिल किए वहीं कप्तान इमाद वसीम और आकिफ जावेद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

 

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: 'फ्लॉप शो' के बाद भी टीम इंडिया में शामिल हैं केएल राहुल, पिछली 10 पारियों में बनाए सबसे कम रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget