एक्सप्लोरर

PSL 2021: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भड़के शाहिद अफरीदी, इस बात के लिए ठहराया जिम्मेदार

PSL 2021: पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन को बीच में ही रोक दिया था. अफरीदी मानते हैं कि पीसीबी के पास कोई दूसरा प्लान ही नहीं था. अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर बुरी तरह से भड़के हुए हैं.

PSL 2021: कोरोना वायरस की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन को बीच में ही रोक दिया गया. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भड़क गए हैं. अफरीदी ने कहा कि पीएसएल को बीच में रोकने से साबित होता है कि पीसीबी के पास दूसरी योजना तैयार ही नहीं थी.

अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग को स्थगित नहीं किया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा, ''पीएसएल पाकिस्तान और पाकिस्तानी क्रिकेट के लिये बहुत बड़ा ब्रांड है और दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीसीबी के पास इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिये दूसरी योजना तैयार नहीं थी.''

अफरीदी ने आगे कहा, ''लेकिन ऐसा लगता है कि जब कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों में कोविड-19 के कुछ मामले सामने आये तो उनके पास दूसरी योजना नहीं थी और मुझे इससे काफी हैरानी हुई. लीग के स्थगित होने से अच्छा संदेश नहीं गया.''

जून में दोबारा शुरू होगी लीग

यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान सुपर लीग के स्थगित होने की वजह से पीसीबी की आलोचना हो रही है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक नदीम ओमर ने बायो बबल को बनाए नहीं रख पाने के लिए पीसीबी को जिम्मेदार ठहराया था.

बता दें कि पीसीएल के छठे सीजन का आगाज फरवरी के तीसरे हफ्ते में हुआ था. लेकिन 12 मुकाबले खेले जाने के बाद ही कोरोना वायरस के 7 मामले आने की वजह से लीग को बीच में रोक दिया गया. पीएसएल के छठे सीजन के बाकी बचे 20 मैचों का आयोजन जून में किया जाएगा.

विराट-अनुष्का के साथ नेम प्लेट पर दिखा बेटी वामिका का भी नाम, जानिए होटल ने क्यों किया ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget