एक्सप्लोरर

'रन बनाने के बाद भी नहीं मिल रहा मौका', टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर छलका पृथ्वी शॉ का दर्द

Team Indian: ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लंबे वक़्त से टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है. शॉ ने इस बारे में अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि लगातार रन बना रहा हूं फिर भी मौका नहीं मिल रहा.

Team Indian: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर रहे चुके पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को लंबे वक़्त से भारतीय टीम में नहीं चुना गया है. टीम इंडिया इन दिनों अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेल रही है. इस सीरीज़ के लिए टीम में कई यंग खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, क्योंकि सीनियर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं. अफ्रीका सीरीज़ में एक बार फिर पृथ्वी शॉ को टीम से दूर रखा गया है.

बीते दिनों न्यूज़ीलैंड-ए के खिलाफ खेली गई सीरीज़ में पृथ्वी शॉ को इंडिया-ए की टीम में शामिल किया गया था. पृथ्वी शॉ इन दिनों शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में खेली गई दिलीप ट्रॉफी में उन्होंने वेस्ट ज़ोन के लिए लगातार दो शतक लगाए थे. इस बारे में उन्होंने कहा कि वो लगातार रन बना रहे हैं, फिर भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही है.

दूंगा अपना बेस्ट

शॉ ने मिड-डे से बात करते हुए कहा, “मैं निराश था. मैं रन बना रहा हूं. बहुत मेहनत कर रहा हूं, फिर भी मौका नहीं मिल रहा है. ठीक है, जब उन्हें लगेगा (नेशनल सिलेक्टर्स) कि मैं तैयार हूं, तब वो मुझे खिलाएंगे. मुझे जो भी मौका मिलेगा, भले ही फिर वो इंडिया-ए के लिए हो या किसी भी टीम के लिए हो, मैं बस उसमें अपना बेस्ट दूं और फिटनेस लेवल को बनाए रखूं.”

आईपीएल से अब तक घटाया 7-8 किलो वज़न

शॉ ने अपनी फिटनेस को लेकर बात की उन्होंने बताया कि किस तरह से वो अपने अपनी डाइट पर ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने ने इस बारे मे बात करते हुए कहा, “मैंने वज़न घटाने पर काम किया और पिछले आईपीएल से 7-8 किलो घटा लिया. मैं अपना ज़्यादातर वक़्त जिम में गुज़ारता हूं, बहुत रनिंग करता हूं, किसी तरह की मिठाई और कोल्ड्रिंक्स का नहीं ले रहा हूं. चाइनीज़ खाना मेरे मेन्यू से पूरी तरह बाहर हो चुका है.

22 वर्षीय पृथ्वी ने आगे कहा, “मैं फॉर्म में वापस आ गया हूं और मैं इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं टीम इंडिया में वापसी करूं. मैं ऐसा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं.” गौरतलब है कि 11 अक्टूबर से खेली जाने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शॉ मुंबई की तरफ से अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम में खेलते हुए दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें: 

BCCI President सौरव गांगुली का खत्म होने वाला है कार्यकाल, अध्यक्ष बनने की दौड़ में ये दिग्गज सबसे आगे

Harbhajan Singh On PCA: हरभजन सिंह का PCA पर आरोप, कहा- बीसीसीआई संविधान के खिलाफ कर रहा है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK vs WI: 30 गेंद, 0 रन और 5 विकेट, जस्टिन ग्रीव ने गेंद से बरपाया कहर
30 गेंद, 0 रन और 5 विकेट... जस्टिन ग्रीव ने गेंद से बरपाया कहर
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget