एक्सप्लोरर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बेहद शर्मनाक हरकत, स्टार ओपनर की फ्लाइट के पैसे नहीं भरे

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद हारिस को पीसीबी के घटिया बर्ताव की वजह से मुश्किल का सामना करना पड़ा. पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड विवादों में रहता है.

विवादों में रहने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्टार खिलाड़ी मोहम्मद हारिस की फ्लाइट के पैसे नहीं चुकाए जिसकी वजह से उन्हें बांग्लादेश से पाकिस्तान आने में परेशानी का सामना करना पड़ा. मोहम्मद हारिस के लिए बाद में बांग्लादेश प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी ने टिकट का इंतजाम किया. इसके बाद ही मोहम्मद हारिस पाकिस्तान वापसी कर पाए. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस घटिया हरकत की जानकारी पाकिस्तान के दिग्गज खेल पत्रकार साद सादिक ने दी है.

साद सादिक ने मोहम्मद हारिस के साथ हुई इस घटिया हरकत को सोशल मीडिया बेवसाइट एक्स पर बयान किया. उन्होंने लिखा, ''मोहम्मद हारिस ने बांग्लादेश में बांग्लादेश प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से एनओसी की मांग की थी. हारिस ने बांग्लादेश जाने के लिए 17 जनवरी का टिकट करवाया. उन्हें पीसीबी की ओर से 18 जनवरी को एनओसी देने का वादा किया गया था. लेकिन हारिस के बांग्लादेश पहुंचने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी देने से इंकार कर दिया. पीसीबी ने हवाला दिया कि हारिस पहले ही दो लीग का हिस्सा बन चुके हैं. इतना ही नहीं पीसीबी ने हारिस के लिए वापसी की फ्लाइट बुक करने से भी मना कर दिया. इसके बाद बीपीएल की फ्रेंचाइजी ने हारिस के लिए टिकट का इंतजाम किया और वो घर वापसी करने में कामयाब रहे.''

पाकिस्तान के लिमिटिड ओवर्स सेटअप का हिस्सा हैं हारिस

बता दें कि मोहम्मद हारिस पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिमिटिड ओवर्स फॉर्मेट का हिस्सा हैं. हारिस ने अभी तक 6 वनडे मैच और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. हारिस को भविष्य के सितारे के रूप में देखा जा रहा है. हारिस को उनकी तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है और वह पाकिस्तान सुपर लीग में भी काफी डिमांड में रहते हैं. अगर हारिस इस साल पीएसएल में अच्छा परफॉर्म करते हैं तो वह वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर दिनेश कार्तिक का हैरान करने वाला बयान, जानें क्या कहा
IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर दिनेश कार्तिक का हैरान करने वाला बयान, जानें क्या कहा
टी20 में कितने खिलाड़ियों ने लगाए 1000 छक्के? भारतीयों में सबसे आगे कौन
टी20 में कितने खिलाड़ियों ने लगाए 1000 छक्के? भारतीयों में सबसे आगे कौन
दिल्ली पुलिस के समर्थन में पाकिस्तानी क्रिकेटर, CJP प्रोटेस्ट पर दिया बड़ा बयान
दिल्ली पुलिस के समर्थन में पाकिस्तानी क्रिकेटर, CJP प्रोटेस्ट पर दिया बड़ा बयान
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget