एक्सप्लोरर

IND vs PAK: 'दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड तैयार हैं', भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज को लेकर आया बड़ा बयान

IND vs PAK Bilateral Series: भारत और पाकिस्तान आखिरी बार जनवरी 2013 में द्विपक्षीय सीरीज खेले थे. दोनों देश केवल ACC और ICC इवेंट के दौरान ही एक-दूसरे का आमने-सामने होते हैं.

PCB Chief on IND vs PAK Series: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ जका अशरफ ने भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड इसके लिए तैयार हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि PCB और BCCI को इस द्विपक्षीय सीरीज के लिए बस अपने-अपने देश की सरकारों से मंजूरी मिलने का इंतजार है.

पिछले 11 सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है. आखिरी बार जनवरी 2013 में पाकिस्तान ने टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच सरहदों पर तनाव के चलते कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है.

दोनों देशों के बीच मुंबई में साल 2008 में हुए धमाकों के बाद से ही तनाव है. इस आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच कई विभागों में संबंध टूट गए थे. दोनों देशों के बीच व्यापार तो प्रभावित हुआ ही था, साथ ही कला से लेकर खेल जगत पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ा था. पाकिस्तानी सिंगर्स और एक्टर्स जहां बॉलीवुड में बैन हो गए थे, वहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के आईपीएल खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

कुछ वक्त बाद दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते सामान्य करने की कोशिशें हुई और इसी के चलते पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया लेकिन 2013 के बाद से फिर से भारत और पाकिस्तान के राजनैतिक संबंध खराब हुए और दोनों देशों के बीच क्रिकेट भी कम हो गया. अभ केवल एशियाई क्रिकेट काउंसिल और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के इवेंट के दौरान ही भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में टकराती हैं.

क्या बोले PCB चीफ?
जका अशरफ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है, 'जहां तक भारत-पाकिस्तान सीरीज का सवाल है तो दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड एक दूसरे के साथ खेलने के लिए तैयार हैं. बस सरकार से मंजूरी मिलने की देरी है.' हालांकि जका अशरफ के इस बयान के बाद बीसीसीआई की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि भारतीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ महीने पहले ही भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज को लेकर अपना रूख स्पष्ट किया था. उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई यह तय कर चुका है कि जब तक बॉर्डर पर हमले और घुसपैठ खत्म नहीं हो जाती तब तक हम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेंगे.

यह भी पढ़ें...

Mitchell McClenaghan: चार बार के IPL चैंपियन को मुंबई इंडियंस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, ILT20 में निभाएंगे यह भूमिका

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में छठे नंबर पर; पाकिस्तान-श्रीलंका पीछे छूटे
बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में छठे नंबर पर; पाकिस्तान-श्रीलंका पीछे छूटे
IND vs SL 2nd Test Highlights: पडिक्कल का शतक, गिल ने जड़ा पचासा; पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन
Highlights: पडिक्कल का शतक, गिल ने जड़ा पचासा; पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget