एक्सप्लोरर

PAK vs SL: फनार्डो के शतकीय पारी के बावजूद, श्रीलंकाई टीम हार के कगार पर

मेहमान टीम के लिए निरोशन डिकवेला ने 76 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 65, एंजैलो मैथ्यूज ने 19 और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 16 रनों का योगदान दिया.

ओशादा फर्नाडो (नाबाद 102) के शतक के बावजूद श्रीलंकाई टीम यहां पाकिस्तान के खिलाफ नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को हार की कगार पर पहुंच गई है. श्रीलंका को अभी मैच जीतने के लिए 264 रन और बनाने हैं जबकि उसके केवल अब तीन विकेट ही बचे हैं. स्टंप्स के समय फर्नाडो 175 गेंदों पर 13 चौके लगाकर नाबाद लौटे. दिलरूवान परेरा (5) के आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई. मेहमान टीम के लिए निरोशन डिकवेला ने 76 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 65, एंजैलो मैथ्यूज ने 19 और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 16 रनों का योगदान दिया. वहीं, कुसल मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा खाता खोले बिना आउट हुए जबकि दिनेश चंडीमल ने दो रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह के तीन विकेटों के अलावा शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास, यासिर शाह और हेरिस सोहैल ने अब तक एक-एक विकेट चटकाए हैं. इससे पहले, पाकिस्तान ने अपने कल के स्कोर दो विकेट के नुकसान 395 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसने अपने चार बल्लेबाजों आबिद अली (174), शान मसूद (135), कप्तान अजहर अली (118) और बाबर आजम (नाबाद 100) के शतकों की मदद से तीन विकेट पर 555 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी तथा श्रीलंका के सामने जीत के लिए 476 रनों का लक्ष्य रख दिया. आबिद ने 281 गेंदों पर 21 चौके और एक छक्का, मसूद ने 198 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के, अजहर ने 157 गेंदों पर 13 चौके और आजम ने 131 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया. मोहम्मद रिजवान ने 19 गेंदों पर दो चौकों के सहारे नाबाद 21 रन बनाए. आबिद का टेस्ट में यह दूसरा, मसूद का दूसरा, बाबर का यह चौथा और कप्तान अजहर का यह 16 वां शतक है. श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमार ने दो और लसिथ एम्बुलडेनिया ने एक विकेट लिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले भारतीय बने Vaibhav Sooryavanshi, 37 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले भारतीय बने वैभव सूर्यवंशी, 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
IND vs ENG 2nd T20: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी का हुआ डेब्यू; इंग्लैंड में 2 बदलाव; देखें प्लेइंग इलेवन
भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी का हुआ डेब्यू; इंग्लैंड में 2 बदलाव; देखें प्लेइंग इलेवन
भारत-इंग्लैंड के दूसरे टी20 पर भी बारिश का साया, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम
भारत-इंग्लैंड के दूसरे टी20 पर भी बारिश का साया, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
Amarnath Yatra 2026: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget