एक्सप्लोरर

अकमल और बट ने बनाया टी 20 क्रिकेट का नया विश्व रिकॉर्ड

दोनों ने पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी और किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड बनाया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी की कवायद में लगे विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल और स्पॉट फिक्सिंग मामले में सजा काट क्रिकेट करियर को पटरी पर लाने की उम्मीद सजाए पूर्व कप्तान सलमान बट ने टी 20 क्रिकेट का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दोनों ने पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी और किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड बनाया है.

पाकिस्तान के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में लाहौर व्‍हाइट्स की ओर से खेलते हुए दोनों ने पहले विकेट के लिए 209 रनों की अटूट साझेदारी कर नया रिकॉर्ड बनाया. इस्लामाबाद के खिलाफ खेलते हुए दोनों ने केंट की ओर से पहले विकेट के लिए जेएल डेनली और डीजे बेल के 207 रनों के रिकॉर्ड साझेदारी को तोड़ा.

किसी भी विकेट के लिए टी 20 क्रिकेट में पहले दो सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड आईपीएल के दौरान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने बनाया था.

209 रनों की इस साझेदारी में कामरान अकमल ज्यादा आक्रामक रहे और 71 गेंदों की अपनी पारी में 12 छक्‍कों और 14 चौकों की मदद से नाबाद 150 रन बनाए. अपनी इस तूफानी पारी के साथ अकमल पाकिस्तान के लिए टी 20 क्रिकेट में 150 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए.

अकमल की आक्रामक बल्लेबाजी देख सलमान बट ने स्ट्राइक रोटेट करने का काम किया और 49 गेंदों में 8 चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए.

210 के लक्ष्य के जवाब में इस्लामाबाद की टीम महज 100 रन बनाकर आउट हो गई. मैच में लाहौर टीम ने 109 रनों से जीत दर्ज की. अकमल को उनके तूफानी शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget