एक्सप्लोरर

PAK vs NZ: खराब शुरुआत के बाद विलियमसन और मिचेल ने संभाली न्यूजीलैंड की पारी, पाकिस्तान को दिया 153 रन का लक्ष्य

PAK vs NZ Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने है. यह मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है.

T20 WC 2022 Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है. यहां न्यूजीलैंड (New Zealand) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान (Pakistan) के सामने 4 विकेट खोकर 152 रन का स्कोर खड़ा किया है. न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन ने 46 और डेरिल मिचेल 53 रन की पारी खेली.

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन को पवेलियन भेज दिया. यहां से डेवान कॉनवे और केन विलियमसन न्यूजीलैंड को 38 रन तक लाए ही थे कि कॉनवे (21) रन आउट हो गए. शादाब खान ने 21 मीटर की दूरी से डायरेक्ट थ्रो कर सेट बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया.

इसके बाद इस टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (6) को मोहम्मद नवाज ने चलता कर दिया. कीवी टीम 8 ओवर में 49 रन पर अपने 3 विकेट खो चुकी थी. यहां से केन विलियमसन और डेरिल मिचेल के बीच 50 गेंद पर 68 रन की साझेदारी न्यूजीलैंड की पारी को पटरी पर लेकर आई. केन विलियमसन 42 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए.

विलिलियमस के पवेलियन लौटने के बाद डेरिल मिचेल ने जिमी नीशम के साथ मिलकर पारी को ताबड़तोड़ अंदाज में आगे बढ़ाया. मिचेल ने 35 गेंद पर 53 रन और जिमी नीशम ने 12 गेंद पर 16 रन की नाबाद पारी खेली. इस तरह शुरुआती झटकों के बावजूद न्यूजीलैंड ने निर्धारित ओवर में 4 विकेट खोकर 152 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी को दो और मोहम्मद नवाज को एक विकेट मिला.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवान कॉनवे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG T20 Live Streaming: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला कब और कहां देखें?

FIFA World Cup 2022: ब्राजील से लेकर इंग्लैंड तक, सट्टा बाजार में ये 5 टीमें हैं वर्ल्ड चैंपियन बनने की दावेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget