एक्सप्लोरर

PAK vs NZ, 3rd Test Day 2: अजहर अली की अर्द्धशतकीय पारी से संभला पाकिस्तान

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे पाकिस्तान क्रिकेट ने तीन विकेट गंवाने के बाद 139 रन बना लिए हैं.

अजहर अली की धैर्यपूर्ण अर्द्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन तीन विकेट पर 139 रन बनाकर मैच में वापसी कर ली है. पाकिस्तान अभी न्यूजीलैंड के पहली पारी में बनाए गए 274 के स्कोर के जवाब में 135 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष है.

स्टंप्स के समय अजहर 169 गेंदों पर चार चौके की मदद से 62 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि असद शफीक 85 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद लौटे. अजहर और शफीक के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 54 रन की साझेदारी हो चुकी है.

अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 17 रन के अंदर ही अपने अपने दोनों ओपनरों के विकेट गंवा दिए. इनमें इस मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले मोहम्मद हफीज (0) और इमाल उल हक (9) के विकेट शामिल हैं.

हालांकि इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजहर ने हेरिस सोहेल (34) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला. सोहेल ने टीम के 85 के स्कोर पर आउट होने से पहले 91 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने दो चौके जड़े.

न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट को दो और टिम साउदी को अब तक एक विकेट मिले हैं.

इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर सात विकेट पर 229 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम मैच के दूसरे दिन 116.1 ओवर में 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

कीवी टीम के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने सर्वाधिक 89, ब्रेडली जॉन वॉटलिंग ने 77, जीत रावल ने 45 और कोलिन डी ग्रैंडहोम ने 20 रन बनाए.

पाकिस्तान की ओर से बिलाल आसिफ ने 65 रन पर पांच विकेट, यासिर शाह ने 75 रन पर तीन विकेट और हसन अली तथा शाहीन आफरीदी ने एक-एक विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget