एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई सीरीज पर केंद्रित है हमारा दिल और दिमाग: कोहली

 


 


 


ऑस्ट्रेलियाई सीरीज पर केंद्रित है हमारा दिल और दिमाग: कोहली

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद कहा कि खिलाड़ियों का दिल और दिमाग पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी सीरीज पर लगा है जिसका पहला टेस्ट मैच 23 फरवरी से पुणे में खेला जाएगा. कोहली ने कहा कि टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इस सत्र में अब तक के अच्छे प्रदर्शन को ही आगे बढ़ाना चाहती है. 


 


कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की 208 रन से जीत के बाद कहा, ‘‘हमारे लिये इस सत्र में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज काफी बड़ी थी लेकिन हमने उसे 4-0 से जीता और हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे मजबूती प्रदान करना चाहते हैं. हर किसी का दिल और दिमाग उस सीरीज पर लगा है. ’’ 


 


भारतीय टीम को बांग्लादेश को दो बार आउट करने के लिये संघर्ष करना पड़ा और मैच पांचवें दिन चाय के विश्राम से कुछ देर पहले समाप्त हुआ. लगातार चार टेस्ट सीरीज में दोहरे शतक जड़ने का नया रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली ने बल्लेबाजी के लिये अनुकूल पिच पर अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह बल्लेबाजी के लिये अच्छा विकेट था. टास जीतना अच्छा रहा और बड़ा स्कोर खड़ा करने से मदद मिली. बांग्लादेश ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की. हम अपनी रणनीति को अच्छी तरह से लागू करना चाहते थे . हमें अभी एक बड़ी सीरीज खेलनी है और गेंदबाज लय में है. कुल मिलाकर यह हमारे लिये अच्छा मैच रहा. ’’ 


 


मैन ऑफ द मैच बने कोहली ने कहा, ‘‘गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को आउट करने का तरीका निकाला जिससे हमारी टीम के जज्बे का पता चलता है. हम अति उत्साह में नहीं आये. इशांत का स्पैल बेजोड़ था. यदि आपके पास दो विश्वस्तरीय स्पिनर हो तो आप तेज गेंदबाजों को गेंदबाजी करने के लिये कह सकते हो तथा उनके और स्पिनरों के बीच भागीदारी शानदार रही. उमेश वास्तव में शानदार गेंदबाजी कर रहा है. ’’ 


 


बांग्लादेश ने दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम के खिलाफ अच्छा मुकाबला किया लेकिन उसके कप्तान मुशफिकर रहीम ने कहा कि अगर उन्होंने अवसरों को भुनाया होता तो कहानी भिन्न होती. रहीम ने कहा, ‘‘हमने गेंदबाजी में कई अवसर पैदा किये. यदि हम भारत को 550 या 600 पर रोक लेते तो हमारे पास मौका होता. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. भारत के पास कई विकल्प थे, केवल स्पिनर ही नहीं बल्कि तेज गेंदबाजों के मामले में भी. उम्मीद है कि खिलाड़ी इससे सबक लेंगे और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. ’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वास्तव में अपने खिलाड़ियों पर गर्व है. यहां तक कि निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जज्बा दिखाया. हमें छोटी छोटी चीजों में सुधार करने की जरूरत है. अभी श्रीलंका में दो मैच खेलने हैं. उम्मीद है कि हम वहां मौकों का फायदा उठाएंगे. हमने प्रत्येक पारी में 100 से अधिक ओवर खेले तथा मेहदी हसन ने अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की. ताइजुल इस्लाम ने अच्छी गेंदबाजी लेकिन मुझे लगता है कि हमारा क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा. ’’




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget