एक्सप्लोरर

माइकल वॉन बोले, 'ऑस्ट्रेलिया पर उलटा पड़ेगा पर्थ में पिच पर ज्यादा घास रखना'

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि भारत के तेज गेंदबाजों के आक्रमण के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिये हरियाली पिच बनाने का फैसला ऑस्ट्रेलिया पर उलटा पड़ सकता है.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि भारत के तेज गेंदबाजों के आक्रमण के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिये हरियाली पिच बनाने का फैसला ऑस्ट्रेलिया पर उलटा पड़ सकता है.

वॉन ने टेस्ट की पूर्व संध्या पर फॉक्सस्पोर्ट्स से कहा, ‘‘इंग्लैंड में और एडीलेड ओवल में भारतीय आक्रमण को देखते हुए निश्चित रूप से (जसप्रीत) बुमराह, शमी (मोहम्मद) और ईशांत (शर्मा) आज रात यह सोचकर सोयेंगे कि ‘शुक्रिया’. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के तीन तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के तीन तेज गेंदबाजों को पछाड़ दिया. उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया बहुत बहुत बड़ा जोखिम उठा रहा है. ’’

भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह, ईशांत, शमी ने एडीलेड में पहले टेस्ट में अहम भूमिका अदा की जिसमें उन्होंने मिलकर 20 में से 14 विकेट अपने नाम किये.

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें ऐसी पिच बनानी चाहिए थी जिस पर उन्हें लगता है कि वे भारतीय बल्लेबाजों को आउट कर सकते हैं, लेकिन एडीलेड ओवल के मैच को देखते हुए नहीं लगता कि यह ऐसी पिच थी, इस पर हालात का कोई असर नहीं पड़ा. ’’

वॉन ने कहा कि मिशेल स्टार्क का प्रदर्शन दूसरी पारी में अच्छा नहीं रहा था, जिससे उन्होंने मैच में पांच विकेट लिये थे.

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से ऑस्ट्रेलिया का एक तेज गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाया. ’’

भारत ने टेस्ट के लिये 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसमें आर अश्विन और रोहित शर्मा चोट के कारण शामिल नहीं हैं.

भारत चार तेज गेंदबाजों के आक्रमण के साथ उतर सकता है और ऐसा टेस्ट इतिहास में तीसरा ही मौका होगा. इससे पहले जोहानिसबर्ग (2018) और पर्थ (वाका, 2012) में ऐसा हुआ था, लेकिन वॉन का मानना है कि अंगुली से स्पिन करने वाले रविंद्र जडेजा इसमें मददगार साबित हो सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘जडेजा बेहतरीन क्रिकेटर भी है. वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे मैं टीम में रखना चाहूंगा. वह अच्छी बल्लेबाजी करता है, वह शानदार क्षेत्ररक्षक है और वह गेंदबाजी में भी अच्छा करता है. बतौर कप्तान मैं तीन तेज गेंदबाजों और रवि जडेजा को लेना चाहूंगा. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget