एक्सप्लोरर

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए ये 2 खिलाड़ी बन सकते बड़ी चिंता, खराब फील्डिंग भी एक समस्या

Team India: वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय टीम ने अब तक काफी शानदार खेल पिछले कुछ महीनों में दिखाया है. हालांकि टीम इंडिया की खराब फील्डिंग एक चिंता का विषय जरूर दिखाई दी है.

ODI World Cup 2023, Indian Team: भारत की मेजबानी में क्रिकेट के महाकुंभ आईसीसी वनडे वर्ल्ड का आगाज 5 अक्तूबर से होगा और इसका खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम की तैयारी इस वर्ल्ड कप को लेकर काफी शानदार दिखाई दे रही है. टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 और फिर ऑस्ट्रेलिया को घरेलू जमीन पर 2-1 से वनडे सीरीज में मात दी. हालांकि 2 खिलाड़ियों का फॉर्म और खराब फील्डिंग भारतीय टीम के लिए एक चिंता का विषय बन सकती है.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए घोषित की गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल शार्दुल ठाकुर और सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अभी तक उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला है. शार्दुल ने हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने 14 ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 113 रन लुटाए.

वहीं सूर्यकुमार यादव को लेकर बात की जाए तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती 2 वनडे मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए फॉर्म में वापसी के संकेत तो दिए, लेकिन आखिरी मैच में वह बल्ले से कुछ खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके. अहम मुकाबलों में सूर्या का बल्ला ना चलना टीम इंडिया के लिए एक चिंता जरूर मानी जा सकती है.

खराब फील्डिंग भी खड़ी कर सकती बड़ी मुसीबत

एशिया कप 2023 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का फील्डिंग के मोर्चे पर प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिला. अहम मौकों पर टीम ने कुछ ऐसे कैच छोड़ दिए जिनसे मुकाबले पर असर भी पड़ते हुए देखने को मिला. ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को इस समस्या से निपटना काफी जरूरी है.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

 

यह भी पढ़ें...

World Cup: सरहद पार से कुलदीप यादव की तारीफ में पढ़े गए कसीदे, पूर्व पाक कप्तान ने बताया वर्ल्ड कप का बेस्ट स्पिनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget