एक्सप्लोरर

Semi Final Scenario: बारिश में धुल गया श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच तो किसे मिलेगी सेमीफाइनल में जगह? जानिए पूरा गणित

ODI World Cup 2023 NZ vs SL: वर्ल्ड कप 2023 का 41वां लीग मैच न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के बीच 09 नवंबर को खेला जाएगा, जिसमें बारिश आने की संभावना है.

SL vs NZ: वनडे वर्ल्ड कप 2023 आखिरी चरण में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट में अब सिर्फ कुछ ही लीग मैच बाकी हैं. अब तक मेज़बान भारत और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. वहीं बाकी दो फाइनलिस्ट के लिए अभी कुछ टीमों में रेस लगी हुई है. कई टीमों की 09 नवंबर, गुरुवार को न्यूज़ीलैंड-श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले पर नज़र है. ये मैच पाकिस्तान के लिहाज से काफी अहम हो सकता है. 

अगर बेंगलुरु में न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की चपेट में आकर रद्द हो जाता है, तो फिर सेमीफाइनल क्या समीकरण बैठेगा? मुकाबला रद्द होने पर दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दे दिया जाएगा, जिससे पाकिस्तान के लिए मुश्किलें काफी कम हो जाएंगी. क्योंकि फिर पाकिस्तान को अपने अगले मैच में सिर्फ इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करनी होगी. हालांकि ये समीकरण तभी कामयाब होगा, जब अफगानिस्तान दोनों लीग मैच हारेगी. 

दोनों मैचों में अफगानिस्तान की जीत पाकिस्तान के साथ न्यूज़ीलैंड को भी बाहर कर खुद सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी. अफगानिस्तान के पास 7 मैच के बाद 8 प्वाइंट्स मौजूद हैं. जबकि पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के पास 8-8 मैचों के बाद 8 प्वाइंट्स हैं. अफगानिस्तान के दोनों मैच हारने के बाद अगर न्यूज़ीलैंड आखिरी मैच में श्रीलंका को हरा देती है, तो पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड ऐसे नेट रनरेट से हराना होगा, जिससे वो न्यूज़ीलैंड से आगे निकल सकें. 

70 प्रतिशत बारिश आने के हैं चांस 

बता दें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में बारिश आने के करीब 70 प्रतिशत तक चांस हैं. ‘बीबीसी’ के मुताबिक न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के मैच वाले दिन में दोपहर 2 से 6 बजे तक बारिश आने की संभावना है. वहीं तापमान करीब 25-30 डिग्री रहने की आशंका है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बारिश वाकई किसी टीम को फायदा पहुंचाती है या नहीं. 

 

ये भी पढ़ें...

ICC Player Of The Month: जसप्रीत बुमराह समेत ये खिलाड़ी आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट, जानें किसकी दावेदारी कितनी मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget