एक्सप्लोरर

NZvsBAN: शाकिब के रिकॉर्ड दोहरे शतक के साथ बांग्लादेश का विशाल स्कोर

NZvsBAN: शाकिब के रिकॉर्ड दोहरे शतक के साथ बांग्लादेश का विशाल स्कोर


वेलिंगटन: बांग्लादेश का स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के दोहरे शतक और कप्तान मुशफिकर रहीम के साथ उनकी पांचवें विकेट के लिये रिकॉर्ड की साझेदारी की मदद से बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन सात विकेट पर 542 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. 


 


शाकिब ने 217 रन बनाये जो कि बांग्लादेश की तरफ से किसी भी खिलाड़ी का टेस्ट मैचों में सर्वाधिक स्कोर है. दिन का खेल समाप्त होने से 15 मिनट पहले आउट होने वाले इस आलराउंडर ने अपनी पारी में 276 गेंदें खेली तथा 31 चौके लगाये. मुशफिकर ने 159 रन की पारी खेली. शाकिब और मुशफिकर ने पांचवें विकेट के लिये 359 रन जोड़े जो कि बांग्लादेश की तरफ से किसी भी विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी है. 


 


उन्होंने तमीम इकबाल और इमुरूल कायेस के दो साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ बनायी गयी 312 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा. यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी टीम की पांचवें विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी है. 


 


उन्होंने पांचवें विकेट के लिये ओवरऑल चौथी सबसे बड़ी भागीदारी निभायी. बांग्लादेश ने अपना चौथा सर्वोच्च स्कोर भी बनाया. यह विदेशी सरजमीं पर उसका दूसरा सबसे बड़ा और न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर है. शाकिब ने अपनी पारी के दौरान 3000 टेस्ट रन भी पूरे किये. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज हैं. उनसे अधिक रन तमीम के नाम पर दर्ज हैं जिनका शाकिब ने एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ा. तमीम ने 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ खुलना में 206 रन बनाये थे. 


 


शाकिब का कल शाम चार रन के निजी योग पर मिशेल सैंटनर ने कैच छोड़ा था और आज 189 के निजी योग पर उन्हें रॉस टेलर ने जीवनदान दिया. मुशफिकर जब 78 रन पर थे तब बोल्ट की गेंद उनके बल्ले से लगकर स्टंप को हल्का स्पर्श करके निकली थी लेकिन गिल्लियां नहीं गिरी. बोल्ट ने ही आखिर में बांग्लादेश के कप्तान को विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच कराया. 


 


उन्होंने 260 गेंदें खेली तथा 23 चौके और एक छक्का लगाया. शाकिब की पारी का अंत नील वैगनर ने किया. शाकिब उनकी गेंद अपने विकेटों पर खेल गये. वैगनर न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 124 रन देकर तीन विकेट लिये हैं. बोल्ट और टिम साउथी ने दो दो विकेट हासिल किये हैं. स्टंप उखड़ने के समय शब्बीर रहमान दस रन पर खेल रहे थे.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget