एक्सप्लोरर

तीनों फॉर्मेट में अच्छा खेल कर अब संतुष्ट हूं: रविंद्र जडेजा

तीनों फॉर्मेट में अच्छा खेल कर अब संतुष्ट हूं: रविंद्र जडेजा

धर्मशाला: छोटे प्रारूपों में भारतीय टीम के ट्रंपकार्ड में से रहे ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में अपने प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे उन्हें आत्मविश्वास और संतुष्टि मिली है कि वह पांच दिनी प्रारूप में भी अच्छा खेल सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 विकेट लेने के साथ दो अर्द्धशतक जमा चुके जडेजा ने कहा कि उनका कंधा ‘आटो मोड’ पर है.

उन्होंने तीसरे दिन के खेल के बाद कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके संतोष मिला. मैने वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस साल टेस्ट में भी प्रदर्शन अच्छा रहा. इससे मुझे संतोष मिला है कि मैं दोनों प्रारूप में अच्छा खेल सकता हूं .’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा आत्मविश्वास बढा है और अब मैं पांच दिनी प्रारूप में भी अच्छा खेल सकता हूं. यह कंधा आटो मोड में चला गया है और सब कुछ अपने आप हो रहा है .’’ उन्होंने खुशी जताई कि टेस्ट मैच में दबाव के हालात में वह अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं.

उन्होंने कहा ,‘‘ सुबह स्थिति कठिन थी क्योंकि विकेट में उछाल और सीम थी. उनके तेज गेंदबाज 140 की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे. मैने टेस्ट क्रिकेट में ऐसी स्थितियां देखी है लेकिन आज पता चला कि जब लोग टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियों की बात करते हैं तो उनका क्या मतलब होता है .’’

मैन ऑफ द सीरिज पुरस्कार के प्रबल दावेदार जडेजा ने कहा कि उनके लिये साथी खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ियों से मिली दाद अधिक कीमती है. उन्होंने कहा ,‘‘यह सुनकर अच्छा लगता है जब लोग कहते हैं कि मैं टीम के जिम्मेदार खिलाड़ियों में से एक हूं. ऐसा खिलाड़ी जो खेल के सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है .’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यदि कोई कड़ी मेहनत करता है तो वह इसीलिये करता है. मेरे लिये पुरस्कार से ज्यादा अहम टीम की जीत में सूत्रधार कली भूमिका निभाना है .’’ जडेजा ने स्वीकार किया कि 32 रन की बढत काफी अहम रही क्योंकि इससे गेंदबाजों को खुलकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर आक्रमण करने का मौका मिला.

उन्होंने कहा ,‘‘ कई बार 32 रन की बढत भी काफी होती है. पिच में असमान उछाल और गेंद को मिल रही स्विंग को देखते हुए यह काफी अहम है. इससे गेंदबाजों को दबाव बनाने और बिंदास खेलने का मौका मिला .’’

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget