एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने दिए संकेत, बिना बदलाव के उतर सकता है भारत

विराट कोहली ने दिए संकेत, बिना बदलाव के उतर सकता है भारत


लंदन: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच से पहले प्रेस कांफ्रेस में यह संकेत दिए हैं कि रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मैच में भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है. दोनों टीमें रविवार को द ओवल मैदान पर खिताबी जंग करेंगी. 


 


सेमीफाइनल मैच में ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को बांग्लादेशी बल्लेबाज तमीम इकबाल और मुश्फीकुर रहीम ने मारा था लेकिन कप्तान कोहली ने इस युवा खिलाड़ी का बचाव किया है और उन्हें एक पूर्ण खिलाड़ी बताया है. 


 


मैच से पहले प्रेस कांफ्रेस में कोहली ने कहा, "हम ज्यादा बदलावों के बारे में नहीं सोच रहे हैं क्योंकि मैं किसी भी दिन हार्दिक जैसे खिलाड़ी का साथ दे सकता हूं जो इंग्लैंड की परिस्थति में टीम में अच्छा संतुलन प्रदान करते हैं. वह गेंद से प्रभावी साबित हो सकते हैं और बल्ले से बेहतरीन योगदान दे सकते हैं."


 


प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावनओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वह ऐसे खिलाड़ी हैं कि जब आपको एक ओवर में आठ रन की औसत चाहिए और आपके पास विकेट नहीं हैं, वह उस स्थिति में से मैच निकाल सकते हैं."


 


कोहली से जब पूछा गया कि क्या पहले मैच में पाकिस्तान को 124 रनों से मात देने का फायदा उन्हें इस मैच में मिलेगा. कोहली ने इस पर कहा, "इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि एक टीम दूसरी टीम के खिलाफ हमेशा जीतेगी या हारेगी. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसा खेलते हो और अपना सौ फीसदी देते हो. हम उन चीजों पर ध्यान दे रहे जो हमारे नियंत्रण में हैं. इसलिए हमें अतीत के आंकड़ों में जाने की जरूरत नहीं है."


 


उन्होंने कहा, "पहले मैच का मुझे इस मैच से कोई संबंध नहीं दिखता है. आप नहीं कह सकते की कौनसी टीम टूर्नामेंट की कैसी शुरुआत करेगी. कई टीम अच्छी शुरुआत करती हैं लेकिन बाद में असफल हो जाती हैं. कुछ टीमों के पास बड़े खिलाड़ी नहीं होते हैं लेकिन वह शानदार वापसी करती हैं जैसा की पाकिस्तान ने किया."


 


उन्होंने कहा, "हर कोई जानता है कि पाकिस्तान की टीम में कितनी प्रतिभा है. अपने दिन वह किसी को भी मात दे सकती है." कोहली ने कहा, "हम इस बात को जानते हैं लेकिन हम न ज्यादा लापरवाह हैं और न ही किसी तरह के घमंड में. हमारे लिए यह जरूरी है कि हम अपनी टीम में संतुलन बनाए रखें."


 


कोहली को उम्मीद है कि यह मैच अच्छा होगा. उन्होंने कहा, "यह अच्छा मैच होगा. दोनों टीमें जीतना चाहती हैं. सभी खिलाड़ी अपना 120 फीसदी देंगे." कोहली ने इस बात की झलक दी कि वह बड़े मैचों के लिए किस तरह से तैयारी करते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि हर दिन हर खिलाड़ी सफल या असफल नहीं हो सकता. 


 


उन्होंने कहा, "मैं किसी के वीडियो ज्यादा देखने में यकीन नहीं करता हूं. मैं अपने तरीके से सर्वश्रेष्ठ तैयारी करता हूं. मैं अपनी योग्यताओ में भरोसा करता हूं. अगर मुझे लगता है कि मैं तकनीकी रूप से किसी गेंदबाज पर आक्रमण कर सकता हूं तो मैं करता हूं. मैं अतिरिक्त दबाव नहीं लेता हूं."


 


कोहली ने कहा, "आप किसी के खिलाफ खेले हो या नहीं लेकिन यह किसी तरह की गारंटी नहीं देता है. जिन गेंदबाजों के खिलाफ आप सीरीज में खेल रहे हो और दो मैचों में उन पर आक्रमण किया है तीसरे मैच में वह आप पर हावी हो सकता है. इसलिए यह हर गेंद को उसके हिसाब से खेलने पर निर्भर करता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget