एक्सप्लोरर

Harbhajan Singh: 'एक नालायक ही ऐसी...', कामरान अकमल की घटिया हरकत पर हरभजन सिंह ने दी प्रतिक्रिया

Harbhajan Singh Reaction: हरभजन सिंह ने अब मीडिया के ज़रिए पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल पर रिएक्शन दिया. भज्जी ने कहा कि कोई नालायक ही ऐसी हरकत कर सकता हैं.

Harbhajan Singh Reaction Kamran Akmal: हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कामरान अकमल (Kamran Akmal) की घटिया हरकत पर रिएक्शन देते हुए कहा कि कोई नालायक ही ऐसी हरकत कर सकता है. भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान कामरान अकमल ने सिख धर्म का मज़ाक बनाने की कोशिश की थी. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के बेहुदा बयान पर भज्जी ने पहले सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया था, जिसके बाद अकमल ने हरभजन सिंह और सिख कम्यूनिटी के माफी मांगी थी. अब पूर्व भारतीय स्पिनर ने मीडिया के ज़रिए अकमल पर प्रतिक्रिया दी. 

न्यूज़ एजेंसी 'एएनआई' की एक वीडियो में भज्जी ने कहा, "यह बहुत ही बेतुका बयान और बचकानी हरकत है, जो सिर्फ कोई 'नालायक' इंसान ही कर सकता है. कामरान अकमल को समझना चाहिए कि उन्हें किसी के घर्म के बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए और न ही उसका मज़ाक बनाना चाहिए. मैं कामरान अकमल से पूछना चाहता हूं कि क्या आप सिख का इतिहास जानते हैं, कौन हैं सिख और सिख ने आपकी कम्यूनिटी, आपकी मां, आपकी बहनों को बचाने के लिए क्या-क्या काम किए हैं."

उन्होंने आगे कहा, "अपने पूर्वजों से पूछो, जब 12 बजे सिख मुगलों पर अटैक किया करते थे और आपकी मां, बहनों को बचाते थे, इसलिए बकवास करना बंद करो. यह अच्छा है कि उन्हें जल्दी समझ आ गया और माफी मांग ली, लेकिन वह फिर कभी किसी सिख या किसी धर्म को आहत करने की कोशिश न करें. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, चाहें वो हिंदु धर्म हो, इस्लाम धर्म हो या ईसाई धर्म हो."

क्या था पूरा मामला?

बीते रविवार (09 जून) भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच का आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका था, जिसमें पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी. पाक बल्लेबाज़ सिर्फ 11 रन ही बना सके थे, जिसके बाद उन्हें 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. अर्शदीप के इस आखिरी ओवर को लेकर कामरान अकमल ने लाइव टीवी पर सिख समुदाय को निशाना बनाते हुए '12 बजे' कुछ कहा था. अकमल के इस बयान पर हरभजन काफी गुस्से में दिखाई दिए थे. हालांकि अकमल ने कुछ देर बाद ही माफी मांग ली थी.  

 

ये भी पढ़ें...

T20 World Cup: तुम बांग्लादेशी हो कोई...वीरेंद्र सहवाग ने शाकिब अल हसन को जमकर लताड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget