एक्सप्लोरर

धोनी-विराट की सलाह से मिली मोहम्मद सिराज को टेस्ट टीम में जगह

आने वाले 4 अक्टूबर से शुरु हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए दो युवा खिलाड़ियों को पहली बार मौका दिया गया है. जिनमें से एक हैं मयंक अग्रवाल और दूसरे हैं तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज.

एशिया कप के रोमांच के बाद भारतीय टीम अपनी अगली परीक्षा के लिए तैयार है. आने वाले 4 अक्टूबर से वेस्टइंडीज़ के साथ शुरु हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए दो युवा खिलाड़ियों को पहली बार मौका दिया गया है. जिनमें से एक हैं मयंक अग्रवाल और दूसरे हैं तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज.

पहले टी20 टीम और अब क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप की टीम में चुने जाने से सिराज बेहद खुश हैं. इंडिया ए के लिए चार देशों की सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया ए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि फिर उन्हें टीम में जगह बनाने से कोई रोक ही नहीं सका.

टीम में चुने जाने के बाद सिराज ने अपने कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी की तारीफ करते हुए बताया कि किस तरह से इन दोनों दिग्गज़ों ने टी20 टीम में चुने जाने के बाद उनकी खेल में मदद की.

सिराज ने कहा, 'ये मेरे लिए सपना सच होने जैसा है, मैं टेस्ट में देश के लिए खेलना चाहता था और ये भी जानता था कि मेरा ये सपना एक दिन ज़रूर सच होगा. मैं बहुत खुश हूं. मैंने इंडिया ए के लिए अच्छा किया और मुझे उम्मीद थी कि मैं टेस्ट टीम में जगह बना सकूंगा.'

विराट और धोनी पर बात करते हुए सिराज ने कहा कि 'जब पिछले साल मैं न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 टीम में चुना गया तो विराट भाई से मेरी बात हुई. मैं थोड़ा नर्वस था लेकिन विराट भाई ने कहा टेंशन मत ले, ग्राउंड पर बात करेंगे. बस तैयार रह खेलने के लिए.'

सिराज ने आगे बताया कि विराट ने मैदान पर उतरने के बाद किस तरह उनका हौंसला बढ़ाया और कहा, 'मैंने तेरा खेल देखा बस मैदान पर जा और जैसे खेलता है वैसे गेंद डाल.' सिराज बोले कि विराट की इन बातों से उन पर से दबाव हट गया और उन्होंने न्यूज़ीलैंड के कप्तान का विकेट चटकाया.

सिराज ने बताया कि विराट की तरह ही धोनी ने भी मैदान पर उनकी खूब मदद की. धोनी ने मैच के दौरान उनसे कहा, 'बैट्समेन के फुटवर्क को ध्यान से देख और फिर लाइन और लेंग्थ चेंज करियो.'

सिराज ने बताया कि धोनी की तरह की सलाह उन्हें बहुत काम आई.

अब भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में सिराज राजकोट में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में ही अपने डेब्यू की ओर देख रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget