एक्सप्लोरर

टीम में चयन के लिए एमएस धोनी को मोहिंदर अमरनाथ ने दी सलाह

पूर्व चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ ने कहा है कि अगर धोनी समेत सीनियर खिलाड़ियों को टीम में जगह बनानी है तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना पड़ेगा.

क्रिकेट विश्वकप 2019 शुरु होने में अब 6 महीने से भी कम का वक्त बचा है. ऐसे में अभी ये स्थिती स्पष्ट नहीं है कि अगले साल विश्वकप में भारत का विकेटकीपर कौन होगा. ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है टीम इंडिया के विश्व विजेता कप्तान एमएस धोनी बेहद खराब दौर से गुज़र रहे हैं. उन्हें टी20 टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी अगले साल टीम के प्रमुख विकेटकीपर होंगे या नहीं.

ऐसे में पूर्व भारतीय आलराउंडर और चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ ने धोनी को एक अहम सलाह दी है. अमरनाथ को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी और अन्य सीनियर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में चयन के लिये योग्य बनने के लिये घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए.

हाल में ट्वेंटी20 टीम से बाहर किये जाने वाले और काफी लंबे समय पहले टेस्ट से संन्यास लेने के बाद धोनी अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलते हैं.

समय होने के बावजूद यह पूर्व कप्तान इस साल 50 ओवर के टूर्नामेंट विजय हजारे ट्राफी में नहीं खेला और बिना किसी मैच अभ्यास के अगले महीने आस्ट्रेलिया में तीन मैच की श्रृंखला में खेलने जायेंगे.

अमरनाथ ने एक कार्यक्रम के इतर पीटीआई से कहा,‘‘हर व्यक्ति अलग होता है लेकिन मेरा हमेशा एक चीज में विश्वास रहा है कि अगर आप भारत के लिये खेलना चाहते हो तो आपको अपने राज्य के लिये भी खेलना चाहिए. मुझे लगता है कि उन्हें (बीसीसीआई) अपनी इस नीति को पूरी तरह से बदल देना चाहिए. काफी सीनियर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलते.’’

महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हाल में यही सुझाव दिया था.

शिखर धवन एक अन्य खिलाड़ी हैं जो टेस्ट टीम से बाहर किये जाने के बावजूद मौजूदा रणजी ट्राफी में नहीं खेल रहे हैं.

भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के नायक ने कहा,‘‘बीसीसीआई को इसे योग्यता का मानदंड बना देना चाहिए. इसमें केवल कुछ मैच नहीं, बल्कि अगर आप भारत की ओर से नहीं खेल रहे हो तो आपको अपने राज्य के लिये नियमित रूप से खेलना चाहिए और ऐसा सिर्फ भारतीय टीम के चयन से पहले नहीं होना चाहिए. इसके बाद ही आप पहचान सकते हो कि खिलाड़ी कितना अच्छा खेल रहे हैं. आपने जो कुछ भी हासिल किया है, वह बीती बात हो चुकी है. आपकी मौजूदा फार्म अहम है.’’

उन्होंने कहा,‘‘अगर आप एक ही प्रारूप में खेल रहे हो तो आपको चयन के लिये विचार किये जाने के मद्देनजर कम से कम घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलना चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget