एक्सप्लोरर

42 साल के MS Dhoni ने सभी को छोड़ दिया पीछे, बन गए IPL में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर

MS Dhoni: पंजाब किंग्स के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी ने सिमरजीत सिंह की गेंद पर जितेश शर्मा का कैच पकड़कर इतिहास रच दिया. कैप्टन कूल आईपीएल इतिहास में 150 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर हैं.

Most Catches In IPL History: पंजाब किंग्स के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी भले ही जीरो पर आउट हो गए, लेकिन इस 42 वर्षीय दिग्गज ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, आईपीएल में महेन्द्र सिंह धोनी ने बतौर विकेटकीपर 150 कैच लपकने का कारनामा किया. ऐसा करने वाले वह पहले विकेटकीपर हैं. अब तक आईपीएल इतिहास में किसी विकेटकीपर ने 150 कैच नहीं पकड़ा है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान ने 42 साल की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया.

आईपीएल में बतौर विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड...

महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले संस्करण से खेल रहे हैं. यह खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स का हिस्सा रह चुका है. अब तक आईपीएल के 261 मैचों में कैप्टन कूल विकेटकीपर के तौर पर 150 कैच पकड़ चुके हैं, साथ ही 42 बल्लेबाजों को स्टंप किया है. इस तरह विकेटकीपर के तौर पर महेन्द्र सिंह धोनी 192 बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं. वहीं, इस फेहरिस्त में दिनेश कार्तिक दूसरे पायदान पर हैं. अब तक दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के 245 मैचों में 141 कैच लपके हैं, जबकि 36 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है.

जितेश शर्मा का कैच लपक महेन्द्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास

पंजाब किंग्स के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी ने सिमरजीत सिंह की गेंद पर जितेश शर्मा का कैच पकड़कर अपना 150वां कैच पूरा किया. वहीं, इस मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में सैम कर्रन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 139 रन ही बाना सकी. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रवीन्द्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. इसके अलावा तुषार देशपांडे और सिमरजीत सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर को 1-1 कामयाबी मिली.

ये भी पढ़ें-

'वे वेंटिलेटर से बाहर हैं, लेकिन अभी भी ICU में हैं...', RCB की प्लेऑफ की उम्मीदों पर जडेजा का बड़ा बयान

CSK vs PBKS: पंजाब के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहा धोनी का सबसे बड़ा 'ब्रह्मास्त्र', जानें क्यों टीम से बाहर हैं मथीशा पथिराना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget