एक्सप्लोरर

MS Dhoni Highest Taxpayer: कमाई के मामले में एमएस धोनी का नहीं मुकाबला! झारखंड में सबसे ज़्यादा देते हैं टैक्स

MS Dhoni Income: महेंद्र सिंह धोनी वित्त वर्ष 2022-23 में झारखंड में सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति बने हैं.

Jharkhand Highest Taxpayer: रिटायरमेंट के बाद धोनी के लिए फैंस का प्यार कम नहीं हुआ है. 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे देने वाले धोनी इन दिनों IPL 2023 में जलवे बिखेर रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद अक्सर खिलाड़ियों की कमाई में कमी आती है, लेकिन धोनी के साथ ऐसा नहीं हुआ है. उनकी कमाई में लगातार इज़ाफा देखने को मिला है. धोनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपने राज्य झारखंड में सबसे ज़्यादा टैक्स दिया है. 

झारखंड में सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति बने माही 

आयकर विभाग के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपने राज्य झारखंड में सबसे ज़्याद टैक्स दिया है. उन्होंने इस वित्त वर्ष 38 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स दिया है. धोनी झारखंड में सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति पहली बार बने हैं. इससे पहले, वित्त वर्ष 2021-22 में भी धोनी ने इतना ही एडवांस टैक्स दिया था. 

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी की इस साल की नेटवर्थ 1030 करोड़ रुपए है. वहीं उनकी सालाना कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी एक साल में करीब 4 करोड़ रुपए कमाते हैं. ऐसे बहुत कम ही क्रिकेटर्स होते हैं, जिनकी कमाई में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इज़ाफा होता है. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास के बाद बढ़ी धोनी की कमाई

बता दें कि संन्यास के बाद से धोनी की कमाई में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने वित्त वर्ष 2020-21 में 30 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स जमा किया था. जानकारों की मानें तो इस हिसाब से अगले साल यानी वित्त वर्ष 2021-22 में धोनी की कमाई में करीब 130 करोड़ रुपए का इज़ाफा हुआ था. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने 2019-20 में 28 करोड़ रुपए एंडवांस टैक्स जमा किया था जो 2018-19 के बराबर ही था. वहीं 2017-18 वित्त वर्ष में धोनी ने 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स के रूप में जमा किया था.

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2023: दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह पर नमाज पढ़ने पहुंचे राशिद खान, सहरी में शामिल हुए कप्तान हार्दिक पांड्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget