एक्सप्लोरर

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कप्तान धोनी ने किए अहम फेरबदल, इस दिग्गज का नहीं छोड़ेंगे साथ

IPL 2023: आईपीएल के अगले सीज़न से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने कुछ अहम फैसले लिए हैं. टीम के सीईओ का कहना है कि वो बड़े खिलाड़ियों को नहीं छोड़ेंगे.

IPL 2023: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए सभी फ्रेंचाइज़ी अपने-अपने खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर रही हैं. टीमों को 15 नवंबर यानी आज बीसीसीआई को अपने 15 खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बड़ा खुलासा हुआ है. उन्होंने जड़ेजा को अपने साथ रखने का फैसला किया है. टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम के सिलेक्शन में आखिरी पल तक बदलाव कर सकते है. वहीं, सीईओ काशी विश्वनाथन का कहना है कि चेन्नई किसी भी बड़े नाम वाले खिलाड़ी को नहीं छोड़ेगी.

क्रिकबज पर काशी विश्वनाथ ने कहा, “हम शायद बड़े नाम न छोड़ें.” जैसा कि सभी को पता है कि जड़ेजा एक बार फिर टीम का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. पिछले सीज़न उनके और फ्रेंचाइज़ी के बीच कुछ अनबन देखने को मिली थी. इसके बाद भी वो इस बार भी चेन्नई के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे.

जड़ेजा फिर होंगे कप्तान

अगले सीज़न के लिए एक बार फिर रविंद्र जड़ेजा को महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है. हालांकि, पिछले सीज़न चेन्नई के लिए जड़ेजा की कप्तानी काफी खराब रही थी. यहां तक की जड़ेजा ने खुद कप्तानी छोड़ दी थी. पिछले साल सीएसके ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते थे. अब एक बार फिर उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी. देखना होगा कि इस बार उनकी कप्तान कितनी सफल होती है.

इन खिलाड़ियों को किया जाएगा रिलीज़

चेन्नई सुपर किंग्स इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ क्रिस जॉर्डन और चोटिल एडम मिल्ने को सबसे पहले रिलीज़ कर सकती है. इसके अलावा पिछले साल टीम में मौजूद रॉबिन उथप्पा क्रिकेट से सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने पिछले साल फ्रेंचाइज़ी के लिए कुल 12 मैच खेले थे. इसलिए उन्हें रिलीज़ किया जाएगा. वहीं, सीएसके नारायण जगदीशन और कीवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर का भी साथ छोड़ सकती है.

 

 

ये भी पढ़ें....

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स से हो सकती है आर अश्विन की छुट्टी, फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज

IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन का हिस्सा होंगे बेन स्टोक्स? सभी फ्रेंचाइजियों को है उनका इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget