एक्सप्लोरर

IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को तबाह करने के बाद क्या बोले मोहम्मद सिराज? जानें कैसे झटके बैक टू बैक विकेट

IND vs SA Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन में खेला जा रहा है. यहां मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में अविश्वसनीय गेंदबाजी की है.

Mohammed Siraj: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज का ऐसा तूफान आया कि पूरी प्रोटियाज टीम महज 55 रन पर ढेर हो गई. सिराज ने अपने 9 ओवर के पहले स्पेल में ही दक्षिण अफ्रीका को बिखेर दिया. उन्होंने अपने 9 ओवर में 15 रन खर्च कर 6 विकेट झटके. इस दमदार गेंदबाजी के सहारे टीम केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत हो गई है.

सिराज ने केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में एडन मारक्रम (2), डीन एल्गर (4), टोनी डीजॉर्जी (2), डेविड बेडिंघम (12), काइल वैरीन (15) और मार्को यान्सिन (0) को पवेलियन भेजा. यह उनके करियर का सबसे बेस्ट टेस्ट प्रदर्शन है. इस धाकड़ परफॉर्मेंस के बाद वह क्या कुछ बोले? यहां जानें..

सिराज कहते हैं, 'पिछले टेस्ट के बाद मुझे महसूस हो गया था कि मैंने कहां-कहां चूक की थी. मैं उस टेस्ट की भरपाई करना चाहता था. अच्छी बात यह रही कि इस बार मैंने अपनी योजनाओं को अच्छे से लागू करने में कामयाबी हासिल की. मैं एक ही एरिया पर लगातार हिट करना चाहता था. मैं ऐसा कर पाया  और यही कारण रहा कि मुझे इसका इनाम मिला.'

'एक ही एरिया पर गेंद हिट करता रहा'
जब सिराज से यह पूछा गया कि इस टेस्ट में उन्होंने क्या अलग किया? तो उनका जवाब रहा, 'हमने (मैं और बुमराह) पार्टनरशिप में गेंदबाजी की और लगातार मेडन ओवर फेंके. यह चीज हम पिछले टेस्ट में नहीं कर पाए थे. बैक टू बैक मेडन ओवर से दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनता गया. इस तरह का विकेट, जिस पर गेंद को इतना मूवमेंट मिलता है तो  एक गेंदबाज बहुत कुछ करने की सोचता है. वह अलग-अलग गेंद फेंकने को भी आकर्षित होता है लेकिन मैंने एक ही लाइन पर फोकस बनाए रखा.'

बुमराह और केएल से लगातार होते संवाद से भी मिली मदद
सिराज कहते हैं, 'अगर आप एक लाइन पर गेंद हिट करते रहते हो तो निश्चित तौर पर विकेट अपने आप मिलता है. लेकिन अगर आप कई तरह की चीज़ ट्राय करते हो तो आप खुद को भी कन्फ्यूज कर देते हो. सिराज ने इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'जब एक सीनियर गेंदबाज आपके साथ बॉलिंग कर रहा हो और फिर विकेटकीपर से आपको लगातार सही लेंथ के बारे में सलाह मिल रही हो तो आपका काम आसान हो जाता है.'

यह भी पढ़ें...

IND vs SA: न बल्ले से निकल रहे थे रन, न बॉलिंग में बिखेर रहे थे रंग; केपटाउन टेस्ट से ड्रॉप हुए शार्दुल ठाकुर

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget