एक्सप्लोरर

IND vs AUS: शानदार गेंदबाजी के साथ दिल भी जीत ले गए शमी, देखें मैदान में घुसे शख्स को कैसे पिटाई से बचाया

Delhi Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जा रहा है. यहां पहले दिन मोहम्मद शमी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के साथ ही एक दिल जीतने वाला काम भी किया.

Mohammed Shami: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. यहां मैच के पहले दिन (17 जनवरी) एक दिलचस्प वाकया हुआ. ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान एक भारतीय क्रिकेट फैन अचानक मैदान में घुस गया. इसके बाद जो कुछ हुआ, उसके वीडियो स्टेडियम में मौजूद फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

दरअसल, मैदान में दौड़ लगाते इस शख्स को सिक्योरिटी गार्ड ने खिलाड़ियों तक नहीं पहुंचने दिया. उसे बीच में ही पकड़ लिया गया. यह क्रिकेट फैन हर हाल में भारतीय खिलाड़ियों के पास पहुंचना चाहता था. गार्ड्स द्वारा पकड़े जाने के बाद भी वह मैदान से बाहर जाने को तैयार नहीं था, ऐसे में गार्ड्स ने उसे कुछ थप्पड़ भी जड़े, धक्का भी मारा और घसीटते हुए मैदान से बाहर ले जाने लगे. इसी दौरान मोहम्मद शमी वहां पहुंच गए.

मोहम्मद शमी ने गार्ड्स को यह सब करने से रोका और क्रिकेट फैन को भी शांति से मैदान के बाहर जाने को कहा. इसके बाद वह शख्स आराम से सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मैदान से बाहर हुआ. यहां मोहम्मद शमी के इस कदम को बहुत सराहना मिल रही है. क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट कर मोहम्मद शमी की खूब तारीफें कर रहे हैं.

पहले दिन शमी ने चार विकेट भी झटके
दिल्ली टेस्ट का पहला दिन मोहम्मद शमी के नाम ही रहा. उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 कंगारु बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. ऑस्ट्रेलिया ने यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 263 रन पर ऑल आउट हो गई. शमी ने 60 रन खर्च कर 4 विकेट झटके. उनके अलावा जडेजा और अश्विन ने भी 3-3 विकेट चटकाए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने भी बिना विकेट गंवाए 21 रन बनाए.

यह भी पढ़ें...

Women's T20 WC 2023: अब इंग्लैंड से होगा भारतीय टीम का अगला मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget