एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से हारने के बाद शमी हुए थे ट्रोलिंग का शिकार, अब दिया धर्म के नाम पर निशाना बनाने वालों को करारा जवाब

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारने के बाद मोहम्मद शमी को धर्म के नाम पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था.

पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने पाकिस्तान के खिलाफ 3.5 ओवर में 43 रन लुटाए थे. उन्हें इस मुकाबले में एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ था. इस मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद अगर टीम में सबसे ज्यादा किसी खिलाड़ी को ट्रोल किया गया था तो वह मोहम्मद शमी ही थे. मुस्लिम होने के कारण उन्हें धर्म के नाम निशाना बनाया गया था. उन्हें पाकिस्तान को जिताने का जिम्मेदार तक कहा गया था. अब शमी ने धर्म के नाम पर खिलाड़ियों को टारगेट करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है. शमी ने कहा कि वे लोग असली भारतीय नहीं थे और ऐसे लोगों का कोई इलाज भी नहीं है.

'दी इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए शमी ने कहा, 'इस तरह की सोच का कोई इलाज नहीं है. जो धर्म के नाम पर लोगों को खिलाड़ियों को निशाना बनाते हैं, वो सच्चे फैन नहीं होते न ही वे असली भारतीय होते हैं. अगर आप किसी क्रिकेटर को हीरो मानते हैं और फिर उसके साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं तो आप भारतीय समर्थक कहलाने लायक नहीं हैं. और मुझे लगता है कि इस तरह के लोगों की कमेंट से किसी को दुखी भी नहीं होना चाहिए.'

शमी ने कहा, 'यह कचरा लोगों के दिमाग में भरा हुआ है. यह उनके कम शिक्षित होने को प्रदर्शित करता है. वे लोग जो सोशल मीडिया पर अनजान होते हैं और उनके थोड़े बहुत ही फॉलोअर्स होते हैं, उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता, इसलिए वह किसी पर भी इस तरह उंगली उठा देते हैं. इन लोगों की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है, वास्तव में ये लोग कुछ नहीं होते हैं. अगर ऐसे लोगों को कोई क्रिकेटर या कलाकार रिप्लाई कर देता है तो यह इनको बेफिजुल महत्व देने वाली बात हो जाती है. हमें ऐसे लोगों से उलझने की जरूरत नहीं है.'

शमी ने आगे कहा, 'हम जानते हैं हम क्या हैं. हमें यह बताने की जरूरत नहीं कि भारत हमारे लिए क्या मायने रखता है. हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और अपने देश के लिए लड़ते हैं. इसलिए हमें किसी के सामने कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है.'

यह भी पढ़ें..

FIFA World Cup 2022 के लिए रूस का बायकॉट जारी, पोलैंड के बाद स्वीडन ने भी प्लेऑफ मैच खेलने से किया इनकार

टेनिस कोर्ट से जंग के मैदान में एंट्री, फेडरर को हराने वाले यूक्रेन के सर्गी स्टेखोवस्की ने ज्वॉइन की मिलिट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget