एक्सप्लोरर

ICC T20 Rankings: बाबर आजम की बादशाहत खत्म हुई, मोहम्मद रिजवान बने नंबर वन बल्लेबाज

ICC T20 Rankings: मोहम्मद रिजवान ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन पोजिशन हासिल की है.

ICC T20 Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की टी20 रैंकिंग में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है. पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. रिजवान ने अपनी ही टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया. भारत के सूर्यकुमार यादव के हाथ भी ताजा रैंकिंग में निराशा आई है.

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 1000 दिन से ज्यादा समय तक टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने रहे. लेकिन टी20 इंटरनेशनल की पिछली 10 पारियों में बाबर आजम सिर्फ दो अर्धशतक ही लगा पाए. एशिया कप की तीन पारियों में तो बाबर आजम का बल्ला बुरी तरह से नाकाम रहा. बाबर को इसी बात का खामियाजा भुगतना पड़ा और उन्हें टी20 रैंकिंग में अपनी बादशाहत गंवा दी.

वहीं मोहम्मद रिजवान ने एशिया कप में शानदार खेल दिखाया है. रिजवान एशिया कप की तीन पारियों में 192 रन बना चुके हैं. रिजवान ने हांगकांग के खिलाफ नाबाद 78 रन की पारी खेली. इसके बाद रिजवान ने भारत के खिलाफ 71 रन बनाए और अपनी टीम के लिए फाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली. रिजवान को इन पारियों का फायदा रैंकिंग में भी मिला और वह एक पायदान ऊपर पहुंचकर टी20 रैंकिंग में नंबर वन खिलाड़ी बन गए.

रोहित शर्मा को हुआ फायदा

रिजवान पाकिस्तान के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि टी20 रैंकिंग में नंबर वन का पायदान हासिल करने में कामयाब रहे. इससे पहले मिस्बाह उल हक और बाबर आजम टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज रहे हैं. बाबर आजम को 1155 दिन तक टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज रहे.

भारत के सूर्यकुमार यादव एशिया कप की चार पारियों में एक ही अर्धशतक लगा पाए इसलिए वह पहले की तरह नंबर 4 पर बने हुए हैं. दक्षिण अफ्रीका के मार्कराम नंबर तीन की पोजिशन पर कायम हैं. इंग्लैंड के डेविड मलान पहले की तरह की नंबर पांच पर बने हुए हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को तीन पायदान का फायदा हुआ है और वह 14वें स्थान पर आ गए हैं.

Suresh Raina ने क्रिकेट में दिया है महत्वपूर्ण योगदान, अब सामने हैं ये नए विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget