एक्सप्लोरर

Rohit Sharma's Captaincy: रोहित शर्मा की कप्तानी पर आया मोहम्मद कैफ का बयान, कही यह बड़ी बात

Rohit Sharma Team India: रोहित शर्मा को इसी साल की शुरुआत में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है.

Mohammad Kaif on Rohit Sharma: ICC ट्रॉफी में टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाने के कारण ही विराट कोहली को कप्तानी गंवानी पड़ी थी. उनकी जगह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान बनाया गया लेकिन वह भी भारतीय टीम को अब तक कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं दिला पाए. रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप रही. ऐसे में रोहित की कप्तानी स्किल्स को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) का मानना है कि रोहित की कप्तानी पर कोई टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी.

TOI के साथ बातचीत में कैफ ने कहा, 'रोहित एक अच्छे कप्तान हैं. अभी उनकी कप्तानी को जज करना जल्दबाजी होगी. हमें अभी आने वाले टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर उनके परफॉर्मेंस का इंतजार करना चाहिए. उन पर काफी दबाव होगा क्योंकि उन्हें इसलिए कप्तान बनाया गया था कि टीम को ICC ट्रॉफी मिल सके लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके.'

कैफ ने कहा, 'बड़े टूर्नामेंट्स को छोड़ दें तो रोहित ने बतौर कप्तान अच्छा काम किया है. वह केवल एशिया कप और वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहे हैं. फिलहाल तो लोग उनसे खुश नहीं हैं. विराट के साथ भी ऐसा ही था. विराट ने घरेलू और विदेश जमीन पर टीम इंडिया को कई द्विपक्षीय सीरीज में जीत दिलाई लेकिन ICC ट्रॉफी नहीं दिला सके.'

ऐसा रहा है रोहित का प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने अब तक टीम इंडिया के लिए दो टेस्ट मैच में कप्तानी की है. इन दोनों में टीम को जीत मिली है. वनडे में उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 18 में से 13 मैच जिताए हैं. वहीं, टी20 में रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने 51 में से 39 मैच जीते हैं.

यह भी पढ़ें...

FIFA WC 2022 Prize Money: जानिए ट्रॉफी के अलावा फाइनलिस्ट और रनरअप को मिलेगी कितनी प्राइज़ मनी, पिछली बार से बढ़ी रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget