एक्सप्लोरर

सूर्यकुमार यादव के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान? जान लीजिए

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की तीसरी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इसी के साथ अब चयनकर्ता टी20 इंटरनेशनल टीम के लिए नए कप्तान की खोज में जुट सकते हैं.

Sanju Samson Replace Suryakumar Yadav As India T20I Captain: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. भारत ने ये रिकॉर्ड तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की है और ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इस खिताबी जीत के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट में अब भविष्य की तैयारियों और कप्तानी के नए चेहरों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी की रेस में सबसे बड़ा नाम संजू सैमसन का उभरकर सामने आ रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन अर्धशतक जड़कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सैमसन को अब सूर्यकुमार यादव के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है.

सूर्या के बाद संजू सैमसन हो सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की फेहरिस्त में सूर्यकुमार यादव भी शामिल हो गए हैं, लेकिन 35 साल की उम्र में उनकी लंबी कप्तानी पर सवालिया निशान खड़े हो सकते हैं. साल 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक और अगले टी20 वर्ल्ड कप तक सूर्या 37 साल के हो जाएंगे. ऐसे में बीसीसीआई एक प्लान पर काम कर रही है.

मोहम्मद कैफ ने संजू सैमसन को बताया प्रबल दावेदार

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने संजू सैमसन को टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के कप्तान के लिए प्रबल दावेदार बताया है. कैफ का मानना है कि संजू के पास वो अनुभव और समझ है जो एक कप्तान के लिए जरूरी होता है. कैफ ने संजू को दावेदार बताते हुए कहा, 'अभी ये कहना मुश्किल है कि अगला कप्तान कौन होगा, लेकिन सैमसन एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं. आखिर क्यों नहीं? एक कप्तान वो होना चाहिए जिसने दुनिया देखी हो. गेंदबाजी में बदलाव करना परफेक्ट प्लेइंग इलेवन खिलाना और आउट ऑफ फॉर्म चल रहे खिलाड़ियों का साथ देना एक कप्तान जानता है कि ये चीजें खेल का हिस्सा हैं.’

संजू सैमसन के पास आईपीएल का भी अनुभव

मोहम्मद कैफ ने संजू सैमसन के आईपीएल अनुभव का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि सैमसन निश्चित रूप से एक उम्मीदवार हो सकते हैं. अगर सूर्या पद छोड़ते हैं तो संजू उस जगह को भर सकते हैं. उन्होंने आईपीएल में बहुत कप्तानी की है और राजस्थान रॉयल्स को साल 2022 के फाइनल तक ले गए थे. वे अभी केवल 31 साल के हैं और टीम इंडिया का अगला कप्तान बन सकते हैं.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget