एक्सप्लोरर

चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर

चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर

लंदन: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर 18 जून को होने वाले भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं. द ओवल मैदान पर रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा.

पीठ में दर्द की समस्या के कारण आमिर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के टॉस से ठीक पहले पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए थे. हालांकि, टीम के गेंदबाजी कोच अजहर महमूद का कहना है कि आमिर इस मैच के लिए फिट हैं, लेकिन उनके रविवार के मैच में खेलने पर संदेह अब भी बरकरार है.

वेबसाइट 'क्रिकइन्फो' को दिए एक बयान में महमूद ने कहा, "आमिर ने आज (शुक्रवार) गेंदबाजी की. वह फिट हैं. हमने अभी उन्हें मैदान पर उतारने के बारे में फैसला नहीं किया है."

महमूद ने कहा, "जब आप फाइनल खेलते हो, तो आपको अपने अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत पड़ती है. आप चाहते हैं कि वे पूरी तरह से फिट रहे हैं और खिताबी मुकाबले में खेलें, लेकिन हमने आमिर से कहा है कि अगर उन्हें स्वयं के खेलने से संबंधित जरा सा भी संदेह है, तो वह हमसे संपर्क करें."

गेंदबाजी कोच ने कहा कि आमिर को हर कोई टीम के साथ खेलते देखना चाहता है, लेकिन अगर वह स्वयं को फिट महसूस नहीं करते हैं, तो टीम दूसरे विकल्प के बारे में सोचेगी.

सेमीफाइनल मैच में आमिर के स्थान पर टीम में शामिल किए गए रुमान रईस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 रनों पर दो विकेट लिए थे. उन्होंने इस मैच के जरिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था.

महमूद ने कहा कि देखते हैं कि फाइनल में कौन खेलता है? रईस अच्छे गेंदबाज हैं और उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी प्रतिभा का सबूत देकर दर्शाया है कि वह बड़े मैचों में जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं. टीम के लिए यह एक अच्छी बात है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget