एक्सप्लोरर

मिताली राज ने तोड़ी अपनी चुप्पी, कोच रमेश पोवार और डायना इडुल्जी पर लगाए गंभीर आरोप

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी क्रिकेटर मिताली राज ने बीसीसीआई को लेटर लिख कर कोच रमेश पोवार और डायना इडुल्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को मिली हार के बाद शुरू हुए विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है. भारतीय टीम की अनुभवी क्रिकेटर और वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने टीम के कोच रमेश पोवार और सीओए की सदस्या डायना इडुल्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मिताली राज ने पोवार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके व्यवहार की वजह से मैंने कई बार खुद को अपमानित महसूस किया है.

मिताली ने कहा ,‘‘ यदि मैं कहीं आसपास बैठी हूं तो वह निकल जाते थे या दूसरों को नेट पर बल्लेबाजी करते समय देखते थे लेकिन मैं बल्लेबाजी कर रही हूं तो नहीं रूकते थे. मैं उनसे बात करने जाती तो फोन देखने लगते या चले जाते.’’

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मिताली राज को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था जिसकी वजह इस मुकाबले में टीम को आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था.

इसके बाद टीम मैनेजमेंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर के इस फैसले पर सवाल उठने लगे थे. इस बढ़ते विवाद के बीच मिताली ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि बीसीसीआई की सत्ता में बैठे कुछ लोग मेरे करियर को बर्बाद करना चाहते हैं.

मिताली ने इडुल्जी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'सेमीफाइनल मुकाबले से मुझे बाहर किए जाने के फैसले का उन्होंने समर्थन किया. यहां तक कि मीडिया में भी इडुल्जी ने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को सही बताया. इडुल्डी ने मेरे साथ पूरी तरह से पक्षपात किया है.'

आपको बता दें कि टी-20 विश्वकप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में मिताली ने लगातार दो मैचों में दो अर्द्धशतक लगाया था और वह अच्छे लय में भी नजर आ रही थी लेकिन इसके बावजूद सेमीफाइनल में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मिताली को टीम में जगह नहीं दी गई थी.

इस घटना के बाद मिताली ने कहा, 'मेरे 20 साल के लंबे करियर में पहली बार मैने अपमानित महसूस किया. मुझे यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि देश के लिये मेरी सेवाओं की अहमियत सत्ता में मौजूद कुछ लोगों के लिये है भी या नहीं या वे मेरा आत्मविश्वास खत्म करना चाहते हैं.’’

मिताली ने यह एक चिट्ठी के माध्यम से बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी और क्रिकेट ऑपरेशन के जनरल मैनेजर सबा करीम से अपनी यह बात कही है.

हरमनप्रीत पर मिताली ने कहा, 'मैं टी-20 कप्तान हरमनप्रीत के खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन मुझे बाहर रखने के कोच के फैसले पर उसके समर्थन से मुझे दुख हुआ .'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
IND-W Vs ENG-W Test Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
जन्मदिन पर घर पहुंचा खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget